अखिलेश बोले: अगले चुनाव में जनता भाजपा को धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी, इनमें अब करंट नहीं रहा
समाजवादी पार्टी प्रमुख ने प्रदेश सरकार पर बिजली संकट, फर्जी एनकाउंटर और खराब कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा से नाराज है और अगला चुनाव सरकार के खिलाफ जाएगा। बिजली कटौती, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्म होती जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिलेश यादव ने बुधवार को फिर से भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने अपने X अकाउंट से लिखा- अगले चुनाव में जनता भाजपा को धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी। शुक्र है उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साजिश है।
ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं। अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके ‘कंधे पर हाथ रखकर’ एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए, जनता को आपकी ‘आपसी गर्मी’ से तो राहत मिल जाएगी। क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी एकांत में साथ देखा नहीं।
भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ चिट्ठी लिखकर, जनता के आक्रोश से बचने का कायराना काम करते हैं। भाजपा में अब करंट नहीं रहा।
अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 27, 2026
शुक्र है उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साज़िश है। ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते…
सरकार अपनी धाक जमाने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही
वहीं, मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता की थी। उन्होंने कहा था कि पुलिस की कार्यशैली भी सवाल उठाए। कहा कि आजकल फेक एनकाउंटर की खबरें काफी सुनने को आ रही हैं। कई परिवारों ने इस बारे में खुलकर बात की है।
इससे पता चलता है कि सरकार फेक एनकाउंटर की साजिश लगातार कर रही है। सरकार की मर्जी के अनुसार फेक एनकाउंटर हो रहा है। अपनी धाक जमाने के लिए यूपी में एनकाउंटर किए जा रहे हैं। ये सरकार जाति देखकर एनकाउंटर करवाती है।
सपा सरकार बनते ही केंद्र की भाजपा सरकार गिर जाएगी
अखिलेश यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही केंद्र की भाजपा सरकार भी गिर जाएगी। भाजपा सरकार “फेक एनकाउंटर” की तरह “फेक अर्थव्यवस्था” का भी प्रचार कर रही है। डॉलर जितना ऊपर जाएगा, चाय उतनी महंगी होती जाएगी और इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।
भाजपा सरकार के 10 वर्षों में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं। सबसे अधिक फर्जी एनकाउंटर पीडीए वर्ग के लोगों के हुए हैं और उन्हें धमकाने के उद्देश्य से इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।
अखिलेश यादव ने जौनपुर के एक यादव पुजारी के कथित एनकाउंटर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने संघर्ष करके पुजारी परिवार को न्याय दिलाया और दोषियों को जेल भिजवाया।फर्जी एनकाउंटर करने वाले लोग “मानसिक रोगी” बन जाते हैं।
उन्होंने 2020 हाथरस केस का जिक्र करते हुए कहा कि जो तस्वीर 2020 में हाथरस में देखने को मिली थी, वैसी ही स्थिति अब 2026 में भी दिखाई दे रही है।सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है और सरकार के संरक्षण में फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं।