{"_id":"5eafdb7a8ebc3e90a40788c9","slug":"akhilesh-yadav-on-opening-wine-shop-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का तंज, क्या पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने के लिए शराब की दुकानों में लाइन लगानी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का तंज, क्या पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने के लिए शराब की दुकानों में लाइन लगानी है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 May 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लॉकडाउन के तीसरे चरण में शराब की दुकानें खोले जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि भाई साहब कृपया ये बताएं कि पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था तक पहुंचने के लिए क्या इसी लाइन में लगना है?
दरअसल, लॉकडाउन से बड़ी संख्या में लोगों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। कामकाज न होने से सरकारों ने राजस्व की कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है जिसके बाद सोमवार को लखनऊ में शराब की दुकानों के सामने लंबी लाइनें लगी हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई साहब कृपया ये बताएं कि 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था तक पहुँचने के लिए क्या इसी लाइन में लगना है? pic.twitter.com/7bk7GavJ1V
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 4, 2020