सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allegations of attempted conversion in disputed structures

Lucknow News: विवादित ढांचों में धर्मांतरण के प्रयास का आरोप

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Allegations of attempted conversion in disputed structures
विज्ञापन
मलिहाबाद। कसमंडी कलां में विवादित ढांचे का मामला फिर तूल पकड़ रहा है। सोमवार को सुहेलदेव संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी ने मुस्लिम संगठन टीएनआरएटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीशान मिर्जा के खिलाफ थाने में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि जीशान मिर्जा के सहयोग से मौलाना जमील अहमद ने कंसा पासी किले में मदरसा संचालन, धर्मांतरण का प्रयास और अवैध रूप से नमाज पढ़े जाने की शुरुआत कराई थी। उन्होंने पुराने ढांचे से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया।
Trending Videos

इससे पहले रविवार को जीशान मिर्जा ने रविवार को मलिहाबाद थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने विवादित ढांचों में बनी कब्रों के अपमान का आरोप लगाया। कहा कि एक वीडियो में पांच से दस लोग कब्रों जूते पहनकर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह कब्रों का अनादर है। इसका वीडियो में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। उन्होंने कहा कि इस हरकत से मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं। माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि दोनों की तहरीर मिली है। जांच में साक्ष्य मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed