सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp minister says shivpal singh form secular morch for his prestige

शिवपाल यादव को अपने सम्मान की रक्षा के लिए बनाना पड़ा सेकुलर मोर्चा : धर्मपाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Sep 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
bjp minister says shivpal singh form secular morch for his prestige
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का कहना है कि विपक्षी दलों के महागठबंधन का लोकसभा चुनाव में भाजपा पर कोई प्रभाव नहीं पडे़गा। समाजवादी पार्टी के कुनबे में फूट का लाभ भाजपा को स्वत: ही मिलेगा। शिवपाल सिंह यादव का सेकुलर समाजवादी मोर्चा सपा कुनबे में फूट का ही नतीजा है। 2019 में भाजपा एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। 



धर्मपाल सिंह ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने से पिछड़ी जातियों के लोगों का भाजपा में विश्वास बढ़ा है। चुनाव में इसका फायदा पार्टी को मिलना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मपाल ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी पिता अपने पुत्र से अच्छे दिनों की आस रखता है, लेकिन मुलायम ने अखिलेश को लेकर रोष व्यक्त किया। शिवपाल यादव को अपने सम्मान की रक्षा के लिए सेकुलर मोर्चा के गठन जैसा कदम उठाना पड़ा। सपा में पारिवारिक कलह का लाभ भाजपा को अपने आप मिलेगा। चुनाव से पहले सपा में भगदड़ मचनी तय है।

विज्ञापन

आठ नदियों के पुनर्जीवन के लिए केंद्र को भेजेंगे डीपीआर

धर्मपाल ने कहा कि भूजल में हो रही कमी के चलते देश व प्रदेश गंभीर पानी संकट की तरफ बढ़ रहा है। 2020 में दिल्ली में पानी खत्म हो जाएगा। बंगलूरू की भी यही स्थिति है। यूपी में बुंदेलखंड भी इसी ओर बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए योगी सरकार ने प्रदेश की आठ नदियों को पुनर्जीवित करने की योजना तैयार की है।

नदी पुनर्जीवीकरण व संरक्षण सेल का गठन किया है। गोमती, तमसा, मनोरमा, आमी, अरैल, सोत, सई व वरुणा नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जा रही है जिसे जल्द ही केंद्र को भेजा जाएगा।

इन नदियों का पौराणिक महत्व है और इनका उद्गम स्थल मैदानी क्षेत्र है। जनता के सहयोग से नदियों को पुनर्जीवित करने का काम शुरू किया गया है। गोमती की खुदाई 47 किलोमीटर तक शुरू हो चुकी है। बाकी नदियों की खुदाई भी शुरू कराई जा रही है। लंबित सिंचाई परियोजनाओं को भी प्राथमिकता पर पूरा कराने पर जोर है ताकि खेती के  लिए पानी की समस्या न रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed