अर्धनग्न लड़की को सुनसान सड़क पर फेंक फरार हुए कार सवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट इलाके में सफेद लग्जरी कार सवारों ने सोमवार रात नशे में धुत अर्धनग्न युवती को सुनसान सड़क पर फेंका और भाग निकले। बेहोश युवती के पास उसके कुछ कपड़े पड़े देख एक राहगीर ने गैंगरेप के बाद युवती को फेंकने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। इस बीच भीड़ लगने लगी।
पुलिस ने केस दर्ज करके तहकीकात के बजाय युवती को अस्पताल भेजकर मामला टाल दिया। एसओ का कहना है कि युवती ने रिपोर्ट दर्ज न कराने की बात कही थी। डॉक्टरी मुआयने में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई, दुष्कर्म की नहीं।
सूत्रों के मुताबिक, फर्राटा भरते जा रही सफेद लग्जरी कार सोमवार रात 10:30 बजे चिनहट के गांव बगुरिया मोड़ पर रुकी। कार सवारों ने सुनसान सड़क पर अर्धनग्न युवती और उसके कुछ कपड़े फेंके और भाग निकले। रास्ते से गुजरे एक व्यक्ति ने औंधे मुंह बेहोश पड़ी युवती को देखा।
उसने अपने परिचित सिपाही को फोन किया और गैंगरेप की आशंका जताई। युवती के फेंके जाने की खबर फैलते ही इलाके के लोग एकत्र हो गए। इलाके के दरोगा व सिपाहियों ने एसओ को जानकारी दी। पुलिस पहुंची और उसे होश में लाकर महिला सिपाही ने पूछताछ की।
आखिर कौन थी वो लड़की
इसके बाद युवती को अस्पताल पहुंचा दिया गया। एसओ चिनहट रामनरेश यादव ने बताया कि युवती द्वारा मुकदमा दर्ज कराने से इन्कार पर उसका डॉक्टरी मुआयना कराया गया। मेडिकल में दुष्कर्म की नहीं हुई लेकिन लड़की के नशे में होने की पुष्टि हुई है।
अर्धनग्न हालत में सड़क पर बेहोश मिली युवती के बारे में एसओ का कहना है कि उसका कोई ठिकाना नहीं है। अक्सर चिनहट इलाके में देखी जाती थी। कुछ लोगों ने युवती को मड़ियांव में भी देखने का दावा किया। एसओ का कहना था कि युवती की गतिविधियां संदिग्ध बताई जा रही हैं और अजनबी लोगों के साथ उसे देखा जाता था।
इलाके के कुछ लोगों ने सफेद लग्जरी कार से युवती को फेंके जाने की पुष्टि की। उसकी हालत देखकर गैंगरेप की आशंका जताई, लेकिन पड़ताल के बजाय लीपापोती में जुटी पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचा और नारी निकेतन भेजने की तैयारी में जुट गई। कार सवार कौन थे, उन्होंने युवती को क्यों फेंका।