{"_id":"e12faec8387c1b97bd466045b8ed3f20","slug":"bsp-against-opinion-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा भी ओपिनियन पोल पर रोक के पक्ष में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा भी ओपिनियन पोल पर रोक के पक्ष में
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 05 Nov 2013 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी भी चुनाव के दौरान ओपिनियन पोल पर रोक लगाने के पक्ष में है।
Trending Videos
पार्टी का कहना है कि ओपिनियन पोल का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होता लिहाजा मतदाता की राय को प्रभावित करने का अधिकार किसी को नहीं दिया जा सकता।
बसपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र में कहा है कि एजेंसियां चुनिंदा लोगों की राय लेकर उसे ही पूरी जनता का ओपिनियन बताने का काम करती हैं।
जबकि वह राय आम मतदाताओं की नहीं होती। मिश्र का तर्क है कि 20 लाख मतदाताओं वाले क्षेत्र में कुछ सौ लोगों और पूरे राज्य में कुछ हजार लोगों की राय को पूरे राज्य के लोगों की राय नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाताओं की राय व्यक्त करने का यह कोई वैज्ञानिक तरीका नहीं है।