सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp dissolve chief zone incharge system now 3 coordinator at state leve

मायावती ने किए बड़े बदलाव, बसपा में तीन-तीन मंडलों के जोन भंग, हर मंडल को बनाया मुख्य जोन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 06 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
bsp dissolve chief zone incharge system now 3 coordinator at state leve
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को पार्टी संगठन में बड़े बदलाव का एलान किया। तीन-तीन मंडलों पर बनाए गए मुख्य जोन इंचार्ज की व्यवस्था समाप्त कर प्रत्येक मंडल को एक जोन और इसमें तीन से चार मुख्य जोन इंचार्ज बनाए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की तरह राज्य स्तर पर तीन मुख्य कॉऑर्डिनेटर बनाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरएस कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली और एमएलसी भीमराव अंबेडकर का कद बढ़ाकर इन्हें राज्य स्तरीय कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है। ये तीनों पूरे प्रदेश में संगठन का कामकाज देखेंगे।

Trending Videos


मायावती ने प्रदेश मुख्यालय पर बुलाई गई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से संगठन का नए सिरे से एलान किया। बताया जा रहा है कि तीन-तीन मंडल पर मुख्य जोन इंचार्ज बनाने और क्षेत्र लंबा होने से संगठन का कामकाज रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा था। ऐसे में मंडल स्तर पर मुख्य जोन इंचार्जों की टीम खड़ी कर दी है। ये जोन इंचार्ज पार्टी संगठन, भाईचारा व अन्य संगठनों को तैयार कराएंगे। इसके अलावा जिलों में संगठन का काम संभालने के लिए जोन इंचार्ज बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने प्रत्येक जिले में 8-10 जिला भाईचारा प्रभारी बनाए गए हैं। इनमें दो से तीन प्रभारियों को विधानसभा क्षेत्रवार भाईचारा संगठन तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी जिलों में सेक्टर स्तर तक भाईचारा संगठन तैयार कर रही है। मायावती ने बहुजन वालंटियर फोर्स के मंडल अध्यक्ष का पद भी समाप्त कर दिया है। बीवीएफ का जिला स्तरीय संगठन पहले की तरह काम करता रहेगा।

विज्ञापन

लखनऊ मंडल में ये बने मुख्य जोन इंचार्ज

गंगाराम गौतम, हरमेश पासी, चिंतामणि, हरीश सैलानी। इनमें गंगाराम व हरमेश की एक टीम होगी। ये लखनऊ, उन्नाव व रायबरेली का कामकाज देखेंगे। चिंतामणि व हरीश सीतापुर, हरदोई व लखीमपुर में संगठन का काम कराएंगे। एमएलसी भीमराव अंबेडकर व पूर्व एमएलसी नौशाद अली पूर्व की तरह लखनऊ मंडल को देखते रहेंगे।

लखनऊ मंडल के जिलावार जोन इंचार्ज
लखनऊ : इंतिहार आब्दी उर्फ  बाबी, मिथिलेश गौतम, सुशील कुमार मुन्ना।
उन्नाव : मिथिलेश पंकज गौतम, राम किशोर पाल, वीपी आनंद।
रायबरेली : विजय गौतम, धर्मसेन गौतम, मुसीर अहमद।
लखीमपुर खीरी : उमाशंकर गौतम, प्रमोद चौधरी।
हरदोई : राकेश कुमार गौतम, अमर सिंह, रणधीर बहादुर सिंह।
सीतापुर : चंद्रिका प्रसाद गौतम, सुनील कुमार राजवंशी, सोबरन लाल गौतम।

जिलावार भाईचारा संगठनों के प्रभारी

लखनऊ : टीम नंबर एक में सलाउद्दीन सिद्दीकी उर्फ मुस्सन, रामनाथ रावत, मनीष यादव। दो नंबर में मनोज कुमार गौतम, महेंद्र सिंह जाटव उर्फ रवि, तीन नंबर में कुलदीप रावत, सुदर्शन मनोज भारती, चार नंबर में कमलेश गौतम, योगेंद्र कुमार गौतम और टीम नंबर पांच में डॉ. बेला तुर्के कौशल, सत्य कुमार गौतम को जिम्मेदारी दी गई है।

उन्नाव :  टीम नंबर एक में राम सेवक पाल, ललित वर्मा पासी, रामेश्वर दयाल गौतम। टीम नंबर दो में राकेश विमल, रईस बेग और टीम नंबर तीन में नरेंद्र रावत, राम खेलावन गौतम रहेंगे।

रायबरेली :  टीम नंबर एक में राम कुमार गौतम, डा. राम बहादुर पासी, विजय लोधी। टीम नंबर दो में राकेश पासी, राजकुमार गौतम, विश्वनाथ भारती और टीम नंबर तीन में चंद्रभान मौर्या, बीडी सुमन व विनोद कुमार गौतम को जिम्मेदारी दी गई है।

लखीमुपर खीरी : टीम नंबर में अमरीश गौतम, मनमोहन मौर्या, धर्मेंद्र बाल्मीकि। टीम नंबर दो में सुरेश चंद्र गौतम, राम कुमार राज पासी और टीम नंबर तीन में जयचंद बाल्मीकि, संतोष कुमार बंजारा रहेंगे।

हरदोई : टीम नंबर एक में सूर्यकांत निराला, रामपाल वर्मा पासी, राजेश्वर कुशवाहा। टीम नंबर दो में मेवाराम वर्मा, स्वदेश गौतम और टीम नंबर तीन में मुकुंद पाल वर्मा, सुरेश चौधरी रहेंगे।

सीतापुर : टीम नंबर एक में डॉ. विनोद गौतम, राम लखन गौतम। टीम नंबर दो में पैकरमा दीन, विनोद कुमार राजवंशी, इमरान राईनी, तीन नंबर में राजेश कनौजिया, अनिल कुमार भारती के अलावा टीम नंबर चार में वीपी हंस, विकास राजवंशी को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed