सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Candidates selected for the job in Israel surrounded the Employment Directorate.

Lucknow News: इस्राइल में कामगार के लिए चयनित अभ्यर्थियों ने सेवायोजन निदेशालय का किया घेराव

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Candidates selected for the job in Israel surrounded the Employment Directorate.
इस्राइल में कामगार के लिए चयनित अभ्यर्थियों ने सेवायोजन निदेशालय का किया घेराव
विज्ञापन
लखनऊ। इस्राइल में कामगार के लिए चयनित प्रदेश के 1336 युवा पिछले करीब दो वर्षों से तैनाती का इंतजार कर रहे हैं। प्रशिक्षण, परीक्षण और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण उनकी तैनाती अब तक नहीं हो सकी है। इसी के विरोध में चयनित करीब 70 अभ्यर्थियों ने सोमवार को चारबाग सि्थत सेवायोजन निदेशालय का घेराव कर जल्द से जल्द इस्राइल भेजने की मांग की।

अभ्यर्थियों ने बताया कि वर्ष 2024 में अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में प्रशिक्षण और टेस्ट के माध्यम से 1336 युवाओं का चयन किया गया था। इन सभी को इस्राइल में कामगार के रूप में सेवा देनी थी। इसके लिए उन्होंने पासपोर्ट, मेडिकल सर्टिफिकेट समेत अन्य जरूरी दस्तावेज भी तैयार कर लिए, लेकिन एनएसडीसी की ओर से इस्राइल भेजने के लिए अभी तक अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी हुए करीब दो वर्ष होने वाले हैं, लेकिन अब तक उन्हें इस्राइल भेजे जाने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों के अनुसार, उन्होंने कई बार संबंधित निदेशालय पहुंचकर आवेदन और ज्ञापन सौंपे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस जवाब नहीं मिला। उनका आरोप है कि हर बार केवल मौखिक आश्वासन देकर प्रतीक्षा करने को कहा जाता है, जबकि उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पत्र या सूचना जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

सेवायोजन निदेशालय की निदेशक नेहा प्रकाश के अनुसार इस्राइल में कामगार के लिए प्रदेश के युवाओं का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 40 घंटे का विशेष प्रशिक्षण अभी बाकी है। युवाओं को इस्राइल भेजने का अंतिम फैसला एनएसडीसी की ओर से लिया जाएगा।

इस्राइल में कामगार के लिए चयनित अभ्यर्थियों ने सेवायोजन निदेशालय का किया घेराव

इस्राइल में कामगार के लिए चयनित अभ्यर्थियों ने सेवायोजन निदेशालय का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed