सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   couple cut the ear of policeman

दंपती ने सिपाही का कान चबाया, 12 पर मुकदमा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
couple cut the ear of policeman
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के हुसैनबाड़ी इलाके में बुधवार रात को दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पीआरवी पहुंची। पुलिस ने बीच-बचाव शुरू किया। इसी बीच वहां मौजूद दंपती ने एक सिपाही का कान दांत से चबा लिया जिससे उसका कान अलग होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय पुलिस ने सिपाही को अस्पताल भेजा। वहीं घायल सिपाही की तहरीर पर दंपती समेत 12 पर केस दर्ज कर लिया है।

ठाकुरगंज के हुसैनबाड़ी में बुधवार रात को मारपीट हुई। कंट्रोल रूम से मारपीट की सूचना पर पीआरवी पहुंची। पीआरवी पर सिपाही राहुल कुमार श्रीवास्तव, हमराही होमगार्ड नितिन त्रिपाठी मौजूद थे। सिपाही के मुताबिक, वहां दो गुट आपस में मारपीट कर रहे थे। उनको रोकने का प्रयास किया तो आपस में विवाद छोड़कर सिपाही पर ही हमलावर हो गए। होमगार्ड नितिन के मुताबिक, कमलेश यादव, उसकी पत्नी नीतू का दूसरे पक्ष शैलेंद्र सिंह से विवाद हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश धारदार हथियार लेकर सिपाही की तरफ बढ़ा तो राहुल ने उसका हाथ पकड़कर हथियार छीन कर दूर फेंक दिया। इस बात से नाराज होकर कमलेश व उसकी पत्नी नीतू ने राहुल को वहीं जमीन पर गिरा दिया। उसके जमीन पर गिरते ही दोनों पक्षों ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच दंपती ने सिपाही का कान दांत से चबा लिया जिससे उसका कान कटकर गिर गया। खून से लथपथ सिपाही को देख होमगार्ड नितिन ने ठाकुरगंज थाने में सूचना दी।
विज्ञापन

समय से नहीं पहुंची थाने की पुलिस
सिपाही को खून से लथपथ देख होमगार्ड ने ठाकुरगंज थाने व पुलिस के कई अधिकारियों को सूचना दी लेकिन थाने से पुलिस नहीं पहुंची। किसी तरह दोनों हमलावरों से छूटकर थाने पहुंचे। इसके बाद उनको अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद के मुताबिक, सिपाही की तहरीर पर 12 के खिलाफ हत्या केप्रयास व सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं वारदात स्थल पर मौजूद लोगों का आरोप है कि सिपाही व होमगार्ड पहुंचे तो दोनों पक्षों को गालियां देने लगे। अभद्रता से नाराज होकर उस पर हमला किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed