{"_id":"f51caa4d0edb9a304c7893f18e730310","slug":"barat-return-for-dowry-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो मेंहदी लगाए बैठी रही और दरवाजे से लौट गई बारात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वो मेंहदी लगाए बैठी रही और दरवाजे से लौट गई बारात
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Wed, 16 Oct 2013 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माल थाना क्षेत्र में एक बीमार किसान गरीबी के चलते अपनी बेटी के हाथ पीले नहीं कर सका। द्वारचार के बाद अचानक रखी गई दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर दूल्हे व उसके परिवार ने जमकर हंगामा किया।
नशे में धुत बारातियों ने हंगामा करने के साथ ही वधु पक्ष की महिलाओं से अभद्रता भी की। तमाम कोशिश के बावजूद बारात दरवाजे से लौट गई। जबकि, पिता और भाइयों समेत दूल्हे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
माल के एक गांव निवासी किसान की बेटी का शनिवार को विवाह होना था। काकोरी के कटरा बाजार से आई बारात बैंडबाजे के साथ किसान के दरवाजे पहुंची। द्वाराचार में बारातियों का स्वागत हुआ।
Trending Videos
इस दौरान कई बारातियों ने जमकर शराब पी और हुल्लड़ मचाने लगे। दूसरी तरफ भांवर की तैयारी चल रही थी कि दूल्हे दिलीप के पिता रमेश गौतम ने दहेज में 50 हजार नगद, सोने की चेन व टीवी की मांग रख दी।
दुल्हन के पिता ने मजबूरी का वास्ता देकर समझाने की कोशिश। लेकिन दूल्हे के भाई रवि व साजन ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात लौटा ले जाने की धमकी देनी शुरू कर दी। नशे में धुत बारातियों ने गालीगलौज शुरू कर दी।
विरोध के साथ समझाने की कोशिश पर बारातियों ने दुलहन की मां को पीटना शुरू कर दिया। जबकि कुछ बारातियों ने दुल्हन की बहन से बदसुलूकी करते हुए उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया।
उपद्रव बर्दाश्त से बाहर होने पर किसान ने ग्रामीणों की मदद से बेटी को छुड़ाया और पुलिस को फोन किया। रमेश को दहेज के बगैर बेटे की शादी से इन्कार करते देख बारात लौट पड़ी।
उधर, दूल्हे का परिवार हंगामा कर ही रहा था कि पुलिस पहुंच गई। माजरा समझने के साथ दूल्हे दिलीप के साथ उसके पिता रमेश और भाई रवि व साजन को हिरासत में ले लिया।
लखनऊ की अन्य खबरें मिलेंगी यहां
चारों को थाने ले गई। पीछे-पीछे दुलहन के परिवार के लोग भी पहुंच गए। पिता ने दहेज की खातिर शादी से इन्कार के साथ अन्य आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल की भनक लगने पर ग्रामीणों ने थाना घेर लिया। आखिरकार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
इस बीच दोनों पक्षों के कुछ लोगों ने समझौता वार्ता शुरू की है। पुलिस ने रविवार रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।