{"_id":"5baff0cbeea929a215e703f6a7656400","slug":"brotherhood-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दो बीघा जमीन' के लिए अपने भाई का ही कर दिया कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'दो बीघा जमीन' के लिए अपने भाई का ही कर दिया कत्ल
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sun, 13 Oct 2013 03:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माल थाना क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के झगड़े में एक युवक ने साथी के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या कर दी। झगड़ रहे भाइयों में बीच-बचाव करने आए भतीजे को भी इन लोगों ने लहूलुहान कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, गांव जगदीशपुर निवासी शिवप्रसाद यादव (52) का पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर छोटे भाई सियाराम व गोधन से काफी समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके चलते सियाराम व गोधन ने हरदोई के अतरौली थाने के गांव नरियाखेड़ा निवासी लल्लू की मदद से शुक्रवार शिवप्रसाद से मारपीट शुरू कर दी।
कहासुनी बढ़ने पर तीनों ने रात सवा बजे लाठी-डंडे व धारदार हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिया और ताबड़तोड़ वार कर शिवप्रसाद की हत्या कर दी।
पिता की चीख-पुकार सुनकर देशराज बीच-बचाव करने के लिए दौड़ा तो हमलावरों ने उसे भी लहूलुहान कर डाला। शिवप्रसाद के घर से शोरगुल सुनकर थोड़ी दूर स्थित देवी मंदिर पर बैठा उसका फुफेरा भाई लालाराम गांव के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा।
Trending Videos
आंगन में खून से लथपथ पड़े देशराज ने बताया कि चाचा सियाराम व गोधन ने लल्लू की मदद से हमला किया। पिता शिवप्रसाद की हत्या कर दी और उसे भी मरा समझकर अपने घर चले गए हैं।
इस पर लालाराम ने पुलिस को सूचना देने के साथ ग्रामीणों की मदद से सियाराम के घर धावा बोला। घर में मौजूद सियाराम व लल्लू को पकड़कर धुनाई की और दोनों को पुलिस को सौंप दिया जबकि, गोधन फरार हो गया।
पुलिस ने घायल देशराज को ट्रॉमा सेंटर भेजा और गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार व लाठी बरामद कर लिया। फरार गोधन की तलाश में दबिश दी जा रही है।
बड़े बेटे को मिली थी ज्यादा जमीन
लालाराम ने पुलिस को बताया कि उसके मामा कढ़िले ने अपने जीवनकाल में पैतृक जमीन का बंटवारा किया। बड़े बेटे शिवप्रसाद को कुछ ज्यादा जमीन दी थी। इससे सियाराम व गोधन नाराज थे। इसी को लेकर आए दिन झगड़ा करते रहते थे। कुछ साल पहले पत्नी की मौत के बाद शिवप्रसाद ने बेटे देशराज की शादी की।
पिता-पुत्र पर दबाव बनाए सियाराम व गोधन को लगा कि देशराज की ससुराल से शिवप्रसाद को मदद मिलेगी। देशराज की पत्नी के मायके जाने के बाद उन्होंने जमीन पर कब्जे के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था।