{"_id":"ea142f947f9425e5285d7f69f55c8216","slug":"dubai-passenger-grabbed-the-belt-brought-the-gold-filling","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से बेल्ट में सोना भरकर लाए यात्री को पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई से बेल्ट में सोना भरकर लाए यात्री को पकड़ा
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 12 Apr 2014 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर गुरुवार की आधी रात को दुबई से बेल्ट में सोना भरकर लाए यात्री को कस्टम अधिकारियों ने दबोच लिया।
Trending Videos
इसके पास से जांच के दौरान सोने के गहने एवं बिस्कुट बरामद हुए। कस्टम अधिकारियों ने जांच के बाद इस यात्री को आयकर अधिकारियों को सौंप दिया जो पूछतांछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से रात करीब 12 बजे एयरपोर्ट पर उतरे सिकंदर खान सामान की जांच के दौरान जाल में फंस गया।
कस्टम अधिकारियों ने उसके बैग को स्कैन कराया तो उसमें पीले रंग की धातु नजर आई। जब बैग खोल गया तो उसमें सोने के गहने और बिस्कुट निकले।
अधिकारियों ने सिकंदर खान द्वारा पहनी गई बेल्ट की जांच कराई तो उसमें भी सोना निकला। कस्टम अधिकारियों ने सिकंदर से सोने से संबंधित दस्तावेज मांगे लेकिन वह दिखा नहीं सका।
इसके बाद सिकंदर को हिरासत में लेकर आयकर अधिकारियों को सौंप दिया। आयकर अधिकारी पूछताछ के लिए उसे अपने दफ्तर लेकर चले गए, जिससे शुक्रवार शाम तक छानबीन चलती रही।
सूत्रों की माने तो कस्टम ने सिकंदर खान से सिर्फ 200 ग्राम सोने की बरामदगी दिखाई है। जबकि चर्चा उससे काफी मात्रा में सोना बरामद हुआ है।