{"_id":"5f225b3450196f590227fcb7","slug":"facility-of-plasma-therapy-available-in-seven-medical-colleges-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू समेत 7 मेडिकल कॉलेजों में प्लाज्मा थेरेपी की सुविधा, 75 मरीजों का हो चुका इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू समेत 7 मेडिकल कॉलेजों में प्लाज्मा थेरेपी की सुविधा, 75 मरीजों का हो चुका इलाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेजों में प्लाज्मा थेरेपी की सुविधा उपलब्ध है। इनमें एसजीपीजीआई व केजीएमयू लखनऊ, एसएसपीएच नोएडा, जिम्स ग्रेटर नोएडा, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर, एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा और संतोष कॉलेज गाजियाबाद शामिल हैं। इनमें भर्ती अति गंभीर रूप से कोरोना संक्रमित 75 मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी दी गई।
इनमें से 60 मरीज ठीक हो चुके हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे ने बताया कि इन मेडिकल कॉलेजों में भर्ती अति गंभीर मरीजों में 262 मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन दिया गया है। इनमें से 154 मरीज ठीक हो चुके हैं। 57 मरीजों को टासिलीजाम दवा दी गई। इनमें से 26 मरीज ठीक हो चुके हैं।
इसके अलावा 833 अति गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया। इनमें से 62 मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 11 मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त रेमडेसिविर इंजेक्शन तथा एसजीपीजीआई और केजीएमयू में मुफ्त टासिलीजाम दवा भी उपलब्ध कराई गई है। सभी मेडिकल कॉलेजों के कोविड सेंटर में आइसोलेशन बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा है।
विज्ञापन
Trending Videos

137 बाईपैप और 215 एचएफएनसी मशीनें खरीदने के निर्देश
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि वेंटिलेटर के अतिरिक्त 232 बाईपेप मशीनें और 44 एचएफएनसी मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं, 137 बाईपैप और 215 एचएफएनसी मशीनें खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर रूप से संक्रमित 992 मरीजों को बाईपैप दिया गया है। इनमें से 630 मरीज ठीक हो चुके हैं। 251 मरीजों को एचएफएनसी दिया गया है। इनमें से अब तक 182 मरीज ठीक हो चुके हैं।