सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   farmer's son committed suicide in poverty

सूखे के चलते पिता न कर सका फीस का इंतजाम, बेटे ने दी जान

ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 14 Apr 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
farmer's son committed suicide in poverty
होनहार ने दी जान
विज्ञापन
सूखे के विकट हालात में पढ़ाई रुकने पर एक किशोर ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पिता ने रो-रोकर लाचारी बताई कि चाहकर भी बच्चे को कक्षा नौ में दाखिला नहीं दिला सका। इस पर बेटा दुनिया ही छोड़ गया। 
Trending Videos


कर्वी (चित्रकूट) के अमिलिहा गांव के धर्मेंद्र कुमार मिश्रा (14) का क्षत-विक्षत शव बुधवार सुबह बदौसा थाना क्षेत्र में पटरी पर पड़ा मिला। पिता ज्वाला प्रसाद ने बताया कि धर्मेंद्र ने इसी साल कक्षा आठ की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंगलवार को धर्मेंद्र कक्षा नौ में दाखिला लेने के लिए फीस और किताबें आदि खरीदने को पैसे मांग रहा था। सूखे के कारण पूरी 18 बीघा जमीन परती पड़ी है। इस कारण वह बेटे की आगे पढ़ने की इच्छा पूरी नहीं कर पाए।
विज्ञापन

लगातार तीन साल से फसल न होने बिगड़ी माली हालत

farmer's son committed suicide in poverty
सूखा

बेटे को समझाया भी कि मवेशियों के चारा-भूसा और घर के लिए राशन का इंतजाम करने के बाद उसकी फीस आदि की व्यवस्था का प्रयास करेंगे, पर बेटे को भरोसा नहीं हुआ।

बुधवार सुबह धर्मेंद्र किसी से कुछ कहे बिना घर से निकल गया और ट्रेन से कटकर जान दे दी। दो घंटे बाद पटरी पर उसका शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि लगातार तीन साल से फसल न होने से घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है।

इसी कारण दो साल पहले बड़े बेटे की पढ़ाई भी छुड़वानी पड़ी थी। उसे कक्षा 12 में दाखिला नहीं दिला सके थे। अब वह उनके साथ खेतीबाड़ी के काम में हाथ बंटाता है। घर में पत्नी और छोटा बेटा भी है, जो कक्षा पांच में पढ़ रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed