सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers protest at LDA headquarters

Lucknow News: किसानों का एलडीए मुख्यालय पर प्रदर्शन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at LDA headquarters
 धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी अराजनैतिक के सदस्य। - फोटो : धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी अराजनैतिक के सदस्य।
विज्ञापन
लखनऊ। मुआवजा और प्लॉट दिए जाने के मांग को लेक सोमवार को किसानों ने एलडीए ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे। एलडीए ने कई थानों की पुलिस और पीएसी बुलाई। प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी अराजनैतिक के बैनर तले हुआ और किसानों ने 17 सूत्री मांगपत्र सौंपा। किसान नेताओं का कहना है कि गोमतीनगर फेज-2 के विकास के लिए उजरियांव, भरवारा, तखवा समेत कई गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन किसानों से जुड़े कई मुद्दे अब भी लंबित हैं। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अधिग्रहीत भूमि के संबंध में लंबित दावों के निस्तारण, प्रभावित परिवारों को विकसित प्लॉट उपलब्ध कराने, पूर्व में किए गए प्रस्तावों को लागू करने तथा मुआवजे से संबंधित विवादों के समाधान की मांग उठाई। इसके साथ ही बारातघर, किसान भवन, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed