सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four Lakh women will get pension in Uttar Pradesh.

चार लाख निराश्रित महिलाओं को योगी सरकार का दिवाली गिफ्ट, पेंशन देने के लिए निर्देश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Oct 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Four Lakh women will get pension in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 4.09 लाख निराश्रित महिलाओं के खातों में दिवाली से पहले पेंशन की राशि भेज दी जाएगी। इनमें 87 हजार वे महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले वित्त वर्ष में ट्रेजरी में देरी से बिल लगाए जाने के कारण भुगतान नहीं हो सका था। सरकार ने महिला कल्याण निदेशालय को हर हाल में त्योहार के सीजन में पेमेंट करने के निर्देश दिए हैं।



प्रदेश में 23.49 लाख निराश्रित विधवा महिलाओं को 500 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन दी जाती है। इनमें से 20.28 लाख महिलाओं के खातों में सितंबर में इस वित्त वर्ष की पहली दो किस्तें भेज दी गईं, लेकिन बैंकों के आईएफएससी कोड बदलने से 3.21 लाख महिलाओं के खातों में राशि नहीं जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों के विलय के चलते ये कोड बदल गए। समय से भुगतान न होने का मामला अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद शासन ने महिला कल्याण निदेशालय को कड़े निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
Trending Videos


महिला कल्याण निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि पीएफएमएस सॉफ्टवेयर पर परिवर्तित आईएफएससी कोड फीड कर दिए गए हैं। इसलिए 3.21 लाख महिलाओं के खातों में शुक्रवार तक रकम पहुंच जाएगी।

ये कहते हैं महिला कल्याण विभाग के निदेशक

महिला कल्याण विभाग के निदेशक मनोज राय का कहना है कि 3.21 लाख निराश्रित महिलाओं को शुक्रवार तक भुगतान कर दिया जाएगा। पिछले वित्त वर्ष की आखिरी किस्त न पाने वाली 87 हजार महिलाओं को भी भुगतान के लिए वित्त विभाग से सहमति मांगी गई है। फाइल लौटते ही उनके भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed