सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gyanendra, Sehgal and Abhijeet XI won

Lucknow News: ज्ञानेंद्र, सहगल और अभिजीत एकादश जीते

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Gyanendra, Sehgal and Abhijeet XI won
विज्ञापन
लखनऊ। कैसर अली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में ज्ञानेंद्र पांडेय एकादश, नवनीत सहगल एकादश और अभिजीत एकादश ने जीत दर्ज की। पहले मैच में ज्ञानेंद्र पांडेय एकादश ने सुजय त्रिपाठी एकादश को आठ विकेट से हरा दिया। सुजय त्रिपाठी के 57 रनों के जवाब में ज्ञानेंद्र एकादश ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजयी टीम से हर्षित यादव ने तीन विकेट लिए, जबकि कृतज्ञ यादव ने 25 रन बनाए। दूसरे मैच में विराज एकादश ने सभी विकेट खोकर 137 रन बनाए। हर्षित पांडेय ने चार विकेट चटकाए। जवाब में नवनीत एकादश ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। संस्कार त्रिपाठी ने 70 रन बनाए। तीसरे मैच में खान एकादश ने सात विकेट खोकर 129 रन बनाए। फजील अहमद ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में अभिजीत एकादश ने छह विकेट खोकर 132 रन बनाए और जीत दर्ज की। शशांक यादव ने सबसे अधिक 36 रन बनाए।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed