{"_id":"59c8b43c4f1c1b2e688b677e","slug":"information-about-the-new-party-formation-by-mulayam-singh-was-not-a-rumor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम के प्रेस नोट से खुलासा, खोखली नहीं थी नई पार्टी के गठन की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम के प्रेस नोट से खुलासा, खोखली नहीं थी नई पार्टी के गठन की खबरें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह का प्रेस नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सपा संस्थापक मुलायम सिंह और शिवपाल द्वारा नई पार्टी के गठन की अटकलें कोरी नहीं थी। यह खुलासा आज आयोजित लोहिया ट्रस्ट की बैठक में मुलायम के हाथ में मौजूद प्रेस नोट से हुआ।
यदि मुलायम सिंह पहले से तैयार प्रेस नोट पढ़ गए होते तो आज एक नई पार्टी की घोषणा हो गई होती।
मीडिया से रूबरू मुलायम ने अपनी बात प्रेस नोट को पढ़कर रखनी शुरू की थी, लेकिन बीच-बीच में उसमें लिखी कुछ बातों से वह असहज महसूस करते रहे। कुछ बातों को वो बीच में छोड़ भी गए और बाद में प्रेस नोट को एक किनारे रखकर सीधे संवाद करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बैठक में फूटा मुलायम का दर्द, बोले- अखिलेश ने बाप को धोखा दिया
Trending Videos
प्रेस कॉफ्रेंस के बाद मीडिया के हाथ लगे इस प्रेस नोट में नई पार्टी के गठन का उल्लेख किया गया है।
इसमें लिखा है कि देश के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान रखते हुए मैंने फैसला किया है कि अलग संगठन दल बनाकर समान विचारधारा वाले लोगों को साथ लेकर अलग राजनैतिक रास्ता बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- मुलायम की प्रेस कॉफ्रेंस के बाद अखिलेश का ट्वीट- नेता जी जिंदाबाद...
गौरतलब है कि शिवपाल यादव भी इस बैठक में हिस्सा लेने वाले थे लेकिन वह शामिल नहीं हुए। दोपहर दो बजे वह अलग से प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे। संभव है वह इसमें नई पार्टी का ऐलान करेगे।