CM योगी का नया फरमान, अब नहीं खा पाएंगे ड्यूटी पर गुटखा-पान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ें: सीएम योगी को पान-गुटखा न खाने वाले यूपी के एक वोटर का Open Letter
बुधवार सुबह से ही वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर फरियादियों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं सीएम ने डीजीपी, चीफ सेक्रेट्री और डिप्टी सीएम केशव मौर्य से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद केशव मौर्य ने बताया कि आज शाम पांच बजे की बैठक में मंत्रियों को विभाग का आवंटन किया जा सकता है। इसके बाद एडीजी एलओ दलजीत चौधरी ने भी वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचकर सीएम से मुलाकात की। केशव मौर्य ने बताया, बहुत दिनों से एक ही जगह जमें अधिकारियों के बारे में सीएम ने रिपोर्ट मांगी है, इस पर जल्द फैसला होगा।
खबर है कि मुख्यमंत्री आज बड़े जिलों में तैनात भ्रष्ट अधिकारियों की फाइलें तलब करेंगे। एनेक्सी पहुंचकर सीएम ने जगह-जगह निरीक्षण किया। अधिकारियों के दफ्तरों में जगह-जगह पान और मसाले की पीक देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और यूपी के सरकारी दफ्तरों में पान और गुटखा खाने पर रोक लगाने के आदेश दिए। वहीं उनके नए मुख्यमंत्री आवास की पूजा और शुद्धिकरण भी हो चुका है, खबर है कि आदित्यनाथ नवरात्र के पहले दिन सीएम हाउस में शिफ्ट होंगे।