सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Attempt to sell fake constable recruitment exam paper on social media.

Lucknow: सोशल मीडिया पर सिपाही भर्ती परीक्षा का फर्जी पेपर बेचने का प्रयास, व्हाट्सएप नंबर पर मिली थी सूचना

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 09 Jun 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ के हुसैनगंज स्थित पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार उपाध्याय ने इंस्टाग्राम आईडी यूजर पर सिपाही भर्ती परीक्षा का फर्जी पेपर बेचने के प्रयास का आरोप लगाया है।

Lucknow: Attempt to sell fake constable recruitment exam paper on social media.
सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया।
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ के हुसैनगंज स्थित पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार उपाध्याय ने इंस्टाग्राम आईडी यूजर पर सिपाही भर्ती परीक्षा का फर्जी पेपर बेचने के प्रयास का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर ने आरोपी के खिलाफ हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।



इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि आठ जून से लेकर दस जून तक आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा चल रही है। सोमवार को सुबह करीब 10:41 बजे बोर्ड के जारी किए गए सतर्कता सेल के व्हाट्सएप पर एक सूचना मिली। पता चला कि इंस्टाग्राम पर आईडी up_police_leak पर एक पोस्ट पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट में यूपी पुलिस पेपर एवेलेबल लिमिटेड लिखा था। साथ ही नौ व दस जून को आयोजित परीक्षा की पहली पाली के पेपर एक हजार रुपये में बेचने की बात लिखी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर उन्होंने हुसैनगंज थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर सेल यूजर आईडी के बारे में पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed