सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow metro developement become fast

खुशखबरीः एक कदम और आगे बढ़ी लखनऊ मेट्रो

ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 13 Apr 2015 03:14 PM IST
विज्ञापन
Lucknow metro developement become fast
विज्ञापन

मेट्रो ने आकार लेना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को बटन दबाकर ट्रांसपोर्ट नगर में प्रस्तावित स्टेशन के पास बने पहले पिलर पर पियर कैप रखा।



अब इसके ऊपर गर्डर रखे जाएंगे, फिर पटरी बिछाने का काम शुरू होगा। राजधानी की मेट्रो रेल परियोजना को दिसंबर 2016 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

परियोजना के नार्थ-साउथ कॉरिडोर के अंतर्गत अमौसी हवाई अड्डे के निकट ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव आवास सदाकांत व एलएमआरसी के अफसरों को आश्वस्त किया कि काम में बाधा नहीं आने देंगे। सीएम के साथ राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी व एलएमआरसी के अधिकारी भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले इन इलाकों में दौड़ेगी मेट्रो

Lucknow metro developement become fast

मेट्रो रेल का पियर कैप को आरसीसी की ढलाई कर तैयार किया जाता है। यहां प्रयोग किया जा रहा पियर कैप 9.3 मीटर लंबा, 2.8 मीटर चौड़ा और दो मीटर ऊंचा है। हर पियर कैप का वजन करीब 71 टन है। इसे अत्याधुनिक मशीनों द्वारा पिलर्स पर रखा जाता है।

मेट्रो रेल परियोजना के नार्थ-साउथ कॉरिडोर के अंतर्गत अमौसी हवाई अड्डे के निकट ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच सबसे पहले मेट्रो दौड़ेगी। यह कॉरिडोर एलिवेटेड व करीब आठ किलोमीटर लंबा है।

इस पर ट्रांसपोर्ट नगर, कृष्णानगर, सिंगार नगर, आलमबाग, आलमबाग बस अड्डा, मवैया, दुर्गापुरी व चारबाग स्टेशन बनाए जाएंगे। पहले खंड पर करीब 2000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed