सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man murders his girl friend in faizabad

बेवफाई करने पर बौखलाए आशिक ने प्रेमिका का गला रेता, मौत

टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
man murders his girl friend  in faizabad
मृतका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बेवफाई से बौखलाए एक युवक ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी और शव सड़क पर तड़पता छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ युवती को अस्पताल भेजवाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौके से आला कत्ल चाकू समेत प्रेमी का खत भी मिला है, जिसमें उसने बेवफाई का जिक्र करते हुए हत्या की बात कबूली है।

Trending Videos


शुक्रवार की सुबह छह बजे रौनाही थाना क्षेत्र के अलीगंज गांव में अरकुना-अलीगंज मोड़ पर ग्रामीणों ने खून से लथपथ एक युवती को तड़पते देखा। वह होश में थी।

लोगों ने उसका नाम पूछा तो युवती ने अपना नाम रेनू कनौजिया (18) निवासी दालमंडी फतेहगंज, नगर कोतवाली फैजाबाद बताया।

कहा कि उसके प्रेमी अलीगंज निवासी पवन कुमार उर्फ  दीपक गौतम ने उसे मारा है। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को भी युवती ने घटना बताई, मगर ज्यादा रक्तस्राव से युवती की एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खत में खुद को भी खत्म करने की बात कही

man murders his girl friend  in faizabad
demo pic

रौनाही थाना प्रभारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक पवन अलीगंज गांव का निवासी है। लड़की भी अपने बुआ के घर अलीगंज आई हुई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौके पर प्रेमी का खत मिला है।

प्रेमी पवन उर्फ दीपक ने प्रेमिका पर कई लोगों से संबंध का आरोप लगाते हुए बेवफाई से क्षुब्ध होकर हत्या करने की बात कही है। खत में यह भी लिखा है कि खुद को भी खत्म कर लेगा।

मौके से आला कत्ल चाकू मिला है। मृत युवती के पक्ष से अभी किसी की तहरीर नहीं मिली है। ग्राम प्रधान को तहरीर के लिए बुलाया गया है। बताया कि आरोपी फरार है, छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed