सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mandlayukta gives instruction to cure from Dengue.

डेंगू से बचाव के लिए स्कूलों में सोमवार से नया ड्रेसकोड लागू, मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Oct 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Mandlayukta gives instruction to cure from Dengue.
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार से इंटर तक के सभी स्कूल-कॉलेजों में बच्चों को अनिवार्य रूप से फुल आस्तीन की कमीज-पैंट का ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने शनिवार को यह निर्देश देने के साथ बीमारियों की रोकथाम में लापरवाही पर जिला प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के जिम्मेदारों की क्लास लगाई।



उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को तीन दिन में नालियों की सफाई के साथ कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था प्रभावी बनाने का अल्टीमेटम भी दिया। साथ ही चेताया कि वह खुद निरीक्षण कर लापरवाहों पर कार्रवाई तय करेंगे। जिस वार्ड में डेंगू के ज्यादा केस मिलेंगे, वहां के जोनल अधिकारी व बीट सुपरवाइजर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को डेंगू से बचाने में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: मंडलायुक्त ने जिला विद्यालय निरीक्षक व बीएसए से कहा कि दिए निर्देश का सख्ती से अनुपालन हो। स्कूली असेंबली में डेंगू से बचाव के बारे में नियमित तौर पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाए।
विज्ञापन
Trending Videos


चेताया कि लापरवाही बरतने वाले स्कूल-कॉलेज प्रबंधक, प्राचार्यों के खिलाफ आपराधिक मामला तक दर्ज कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम को जिला सूचना विभाग के साथ सामंजस्य कर जागरूकता अभियान चलाने को कहा। साथ ही सिनेमाघर व मल्टीप्लेक्स के हर शो में इससे जुड़ी डॉक्यूमेंट्री चलाने के निर्देश दिए।

इलाज में लापरवाही मिली तो नपेंगे सीएमएस व डॉक्टर

मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हर संभव सुविधा दी जाए। ऐसे मरीजों या तीमारदारों से जांच अथवा दवा के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पर अस्पताल के सीएमएस व डॉक्टर पर कार्रवाई होगी। सीएमओ को निर्देश दिया कि जिन इलाकों में डेंगू के मरीजों की संख्या अधिक हो, उनकी सूची 24 घंटे में दें।

...तो संपत्ति मालिक पर होगा केस

मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि घरों में पानी जमा कर रखने वालों के साथ गोमतीनगर में खाली प्लॉटों में जमा पानी में डेंगू के लार्वा मिले तो संपत्ति मालिक के खिलाफ जुर्माने के साथ पुलिस में केस कराया जाए।

कहा कि डेंगू संग अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को कागजी दावों तक सिमटी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं होगी। अब जोनवार डेंगू से बचाव की कार्रवाई की निगरानी नगर निगम के जोनल अधिकारी करेंगे। वहीं, निगम फॉगिंग, कूड़ा निस्तारण की फोटोग्राफी के साथ सत्यापन रिपोर्ट डीएम व मंडलायुक्त कार्यालय को रोजाना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed