सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi and mulayam rally in agra and bareilly

यूपी में आज मोदी-मुलायम की टक्कर

राजेंद्र सिंह/लखनऊ Updated Thu, 21 Nov 2013 08:32 AM IST
विज्ञापन
modi and mulayam rally in agra and bareilly
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहरों बरेली और आगरा में बृहस्पतिवार को बड़े जमावड़े होंगे।

Trending Videos


बरेली में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव गरजेंगे तो आगरा में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी।

दोनों दलों ने रैलियों के जरिये शक्ति प्रदर्शन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सपा और भाजपा नेताओं का दावा है कि रैलियां ऐतिहासिक होंगी।

बरेली के इस्लामिया मैदान में सपा की रैली में मुलायम सिंह के अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और नगर विकास मंत्री आजम खां समेत अधिकतर मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

पढ़ें-हड़ताल को सपा विधायक ने भी दिया हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


तौकीर रजा खां की आईएमसी से गठबंधन के बाद सपा की यह पहली रैली है। इसमें आसपास के कई जिलों से भीड़ जुटाई जा रही है।

बृहस्पतिवार को भारी भीड़ के चलते बच्चों को असुविधा न हो, इसे देखते हुए स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है।

बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव समेत कई सांसद, मंत्री और विधायक बरेली में कैंप किए हुए हैं। सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन


उन्होंने इस रैली की मोदी की आगरा रैली से तुलना करने से इन्कार कर दिया। कहा कि मोदी की रैलियों में आरएसएस और भाजपा नेताओं की भीड़ रही है, आम लोगों की नहीं।

सपा की रैली में किसान, मजदूर, छात्र और नौजवान शामिल होंगे।

दूसरी तरफ आगरा के मीना बाजार मैदान में नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली के लिए भाजपा ने भी पूरी तैयारी कर ली है।

इस रैली में आठ लोकसभा क्षेत्रों और 40 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

ब्रज क्षेत्र की इस रैली में नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह समेत सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

पढ़ें-राणा-सोम के सम्मान पर सपा-भाजपा में जंग

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी तादाद में मोदी समर्थक और आम लोग शामिल होंगे।

रैली स्थल पर नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें मोदी के चाय बेचने से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री तक के सफर को दिखाया गया है।

रैली के लिए मुख्य मंच के अलावा दो अन्य मंच बनाए गए हैं। इनमें एक पर जनप्रतिनिधि तथा दूसरे पर संगठन के पदाधिकारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed