सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohanlalganj: Elder brother injured in attack by real brother dies during treatment, beaten up by friends

Mohanlalganj: सगे भाई के हमले से घायल बड़े भाई की इलाज के दौरान मौत, दोस्तों के साथ मिलकर पीटा

अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 24 May 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार

युवक की पत्नी का आरोप है कि मारपीट में जमुना प्रसाद का सिर फट गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Mohanlalganj: Elder brother injured in attack by real brother dies during treatment, beaten up by friends
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मोहनलालगंज के बेलहिया खेड़ा गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम एक युवक के साथ उसके सगे भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक का सिर फट गया जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जिसकी इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मामले में सात नामजद और तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है।



पुलिस के मुताबिक गोपाल खेड़ा निवासी जमुना प्रसाद (35) पावर ग्रिड खुजेहटा में कार्यरत हैं। एक सप्ताह पहले युवक का अपने छोटे भाई हरदेश से घरेलू विवाद हो गया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम लगभग 8 बजे ड्यूटी से घर लौटते समय बेलहिया खेड़ा गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के पास नाले के निकट कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की पत्नी पप्पी का आरोप है कि नीरज, हरदेश, अरुण, अनुज, लवकुश, शानू, रोहित समेत तीन अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके पति की पिटाई कर दी। मारपीट में जमुना प्रसाद का सिर फट गया और हाथ, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले थे। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक युवक की इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई हरदेश व इसके दोस्त लवकुश को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed