सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mysterious kidnapping of jal nigam officer in lucknow

जल निगम के अफसर का अपहरण, फिरौती मांगी, मचा हड़कंप

ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Aug 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
mysterious kidnapping of jal nigam officer in lucknow
डेमो
विज्ञापन

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में जलनिगम के सेक्शन अफसर सोमवार रात संदिग्ध हालात में लापता हो गए। बेटे ने मंगलवार सुबह इस मामले की गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके थोड़ी देर बाद दस लाख की फिरौती की कॉल आने से परिवार में हड़कंप मच गया। 



पुलिस ने होटल में ठहरे तीनों ठेकेदारों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की। अपहृत अफसर की लोकेशन इलाहाबाद में ट्रेस होते ही पुलिस बेटे को साथ लेकर रवाना हो गई। इस बीच अफसर ने बेटी को कॉल करके खुद को इलाहाबाद में अपनी बहन के घर बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गाजीपुर सुधाकर पांडेय ने बताया कि इंदिरानगर की जलनिगम कॉलोनी के सेक्टर 24 निवासी जलनिगम के सेक्शन अफसर अब्दुल सलीम फरीदी (56) सोमवार शाम सात बजे आगरा से आए ठेकेदार जसवीर सिंह सोनी, अजय सूरी व प्रेमप्रकाश गुप्ता के साथ घर से निकले थे।
विज्ञापन
Trending Videos


थोड़ी देर बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। देररात तक अब्दुल सलीम के घर न लौटने से चिंतित पत्नी परवीन बानो ने बड़े बेटे अजीम अहमद फरीदी को जानकारी दी। अजीम ने पिता को साथ लेकर निकले ठेकेदार जसवीर को कॉल की।

 पता चला कि तीनों ठेकेदारों ने अब्दुल सलीम को इंदिरा भवन के पास पेट्रोलपंप के सामने छोड़ दिया था। संदेह होने पर अजीम ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने हुसैनगंज चौराहा स्थित एक होटल में ठहरे तीनों ठेकेदारों को तड़के ही हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोई नतीजा न निकलते देख अजीम ने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई। 

देखते हैं ठेकेदारों के पंजीकरण का काम

mysterious kidnapping of jal nigam officer in lucknow
ठेकेदार - फोटो : amar ujala

पुलिस इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से अब्दुल सलीम के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालने के साथ लोकेशन ट्रेस कर रही थी कि परिवारीजनों को कॉल करके दस लाख रुपये की मांग आ गई।

काल करने वाले और अब्दुल सलीम के मोबाइल की लोकेशन इलाहाबाद में मिली। इस पर पुलिस बेटे अजीम के साथ इलाहाबाद रवाना हो गई। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि लोकेशन ट्रेस कर जैसे टीम रवाना की गई तभी अफसर ने बेटी अनम को कॉल की। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद में बहन के लीवर का ऑपरेशन होने की वजह से उन्हें देखने आए हैं।

बैटरी खत्म होने से मोबाइल बंद हो गया था। अब्दुल सलीम के लौटने पर दस लाख की मांग व अन्य बिंदुओं पर तहकीकात की जाएगी। अब्दुल सलीम के अपहरण व फिरौती को संजीदगी से लेते हुए पुलिस की एक टीम ने उनके ऑफिस में छानबीन की।

पता चला कि अब्दुल सलीम ठेकेदारों के पंजीकरण का काम देखते हैं। अक्सर उनसे मुलाकात करने आने वाले आगरा के ठेकेदार जसवीर सिंह व अजय सूरी दोस्त प्रेमप्रकाश गुप्ता की ठेकेदारी का पंजीकरण कराने आए थे।

घर पर मुलाकात के बाद अब्दुल सलीम ने उन्हें मंगलवार सुबह 11 बजे ऑफिस आने को कहा था। पुलिस ने दफ्तर में छानबीन कर अब्दुल सलीम के बारे में जानकारी जुटाई और करीबी लोगों की सूची तैयार की। अब पुलिस उनके इलाहाबाद से लौटने का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed