एटीएम गार्ड की बेटी पहले ही प्रयास में बनी पीसीएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस 2015 का फाइनल रिजल्ट सोमवार की देररात घोषित कर दिया गया। इसमें कानपुर के मेधावियों का दबदबा है। शहर की वान्या सिंह का सेलेक्शन डिप्टी कलेक्टर (एसडीएम) पद पर हुआ है।
उनकी स्टेट रैंक 11वीं हैं। वान्या ने हाईस्कूल की पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर और इंटरमीडिएट की नगर निगम इंटर कॉलेज से की, फिर पीपीएन से बीएससी और बीएनडी कॉलेज से एमएससी की पढ़ाई पूरी की।
लगातार चौथी बार पीसीएस फाइनल का पेपर दिया और सेलेक्शन मिल गया। वान्या के पिता डॉ. इंद्रजीत सिंह पीपीएन कॉलेज में सैन्य अध्ययन के शिक्षक हैं।
प्राइवेट बैंक की एटीएम पर गार्ड की नौकरी करने वाले की बेटी मीनाक्षी गुप्ता ने पहले ही प्रयास में झंडा गाड़ा और कामर्शियल टैक्स आफिसर बन गईं। इससे पहले मीनाक्षी का सेलेक्शन लोअर पीसीएस में हुआ था। उनकी तैनाती उन्नाव में सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर है।
इन्होंने भी किया नाम रौशन
सरसौल विकास खंड के कमालपुर गांव के किसान बच्चा सिंह के बेटे चंद्रभान का सेलेक्शन भी पीसीएस में हुआ है। वह सहायक आयुक्त उद्योग बनेंगे। शहर की शालिनी अवस्थी सब रजिस्ट्रार बन गई हैं। पहले वह बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थीं, फिर एसएससी के जरिए सेंट्रल एक्ससाइज में इंस्पेक्टर बनीं। अभी मुंबई में तैनाती है।
हर्ष प्रताप सिंह का सेलेक्शन असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज के पद पर हुआ है। हर्ष को पहले ही प्रयास में सफलता मिली है। हर्ष के पिता उदय प्रताप सिंह पुलिस में डिप्टी एसपी हैं। शहर की प्रतिभा का सेलेक्शन असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स पर हुआ है।
जय प्रताप सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी बनेंगे। धर्मपाल सिंह का सेलेक्शन नायाब तहसीलदार के लिए हुआ है। उत्कर्ष एकेडमी के निदेशक डॉ. प्रदीप दीक्षित और डॉ. अल्का दीक्षित ने बताया कि पीसीएस का रिजल्ट शानदार है।
पीसीएस 2015 का इंटरव्यू दिसंबर और जनवरी में हुआ था। अब फाइनल रिजल्ट आया है। एपेक्स एकेडमी के निदेशक देवी शंकर तिवारी ने बताया कि डॉ. सतीश असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स और राम सिंह असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स बने हैं। प्रतिभा का सेलेक्शन जिला विकलांग कल्याण अधिकारी पद पर हुआ है।