{"_id":"6a1df600cf89f764da06a2a7","slug":"nodal-officer-will-monitor-the-cleaning-of-drains-lucknow-news-c-13-lko1070-1763089-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नाला सफाई की निगरानी करेंगे नोडल अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नाला सफाई की निगरानी करेंगे नोडल अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। नगर आयुक्त ने शहर के आठों जोन में नोडल अफसर नियुक्त किए हैं। यह नियुक्ति नालों की सफाई और सिल्ट उठान के काम में तेजी लाने के लिए की गई है। इन अफसरों को 10 जून तक सफाई कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। ये नोडल अफसर सफाई कार्यों की निगरानी करेंगे। वे नगर निगम के तीन विभागों के बीच समन्वय भी बनाएंगे।
शहर में कुल 1301 छोटे, बड़े और मझोले नाले हैं। इनकी सफाई का काम स्वास्थ्य, अभियंत्रण और आरआर विभाग करते हैं। एक मीटर से कम चौड़े नालों की सफाई स्वास्थ्य विभाग कराता है। एक से दो मीटर चौड़े नाले अभियंत्रण विभाग ठेके पर साफ कराता है। दो मीटर से अधिक चौड़े नालों की सफाई आरआर विभाग मशीनों से करता है। जिन वार्डों में रामकी कंपनी कार्यरत है, वहां एक मीटर तक के नाले वही साफ करेगी।
किस जोन का कौन नोडल अफसर
जोन एक : पंकज श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त
जोन दो : पीके श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
जोन तीन : अरुण कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त
जोन चार : महेश वर्मा, मुख्य अभियंता
जोन पांच : रश्मि भारती, उप नगर आयुक्त
जोन छह : मनोज प्रभात, मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक
जोन सात : अभिनव रंजन, अपर नगर आयुक्त
जोन आठ : डाॅ. अरविंद कुमार राॅव, अपर नगर आयुक्त
Trending Videos