सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ola Bike Rider Found Dying on Overbridge, Dies in Hospital

Lucknow News: ओवरब्रिज पर मरणासन्न मिला ओला बाइक चालक, अस्पताल में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 02 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Ola Bike Rider Found Dying on Overbridge, Dies in Hospital
विज्ञापन
लखनऊ। मानकनगर में आरडीएसओ ओवरब्रिज पर रविवार रात ओला बाइक चालक रमाकांत वर्मा (30) मरणासन्न अवस्था में मिले। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। प्रयागराज निवासी उनके भाई नीलकंठ ने चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है।
Trending Videos

नीलकंठ के मुताबिक रमाकांत हरदोई के मल्लावां के रहने वाले थे और बाजारखाला स्थित बुलाकी अड्डे में किराये के मकान में रहते थे। छह माह पहले उनकी पत्नी सोमवती की बीमारी से मौत हो गई थी। रविवार रात करीब 11:30 बजे एक राहगीर ने रमाकांत के मोबाइल से उनकी ममेरी बहन रेनू को फोन किया। राहगीर ने बताया कि एक युवक मरणासन्न पड़ा है। रेनू अपने पति के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और रमाकांत की पहचान की। उसकी बाइक भी वहीं खड़ी थी। रेनू रमाकांत को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले गईं। जांच में गर्दन टूटी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा से चल रहा था जमीन का विवाद
नीलकंठ ने बताया कि उनके चाचा से 2017 से जमीन का विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में है। चाचा अक्सर उन्हें और रमाकांत को जान से मारने की धमकी देते थे। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने कहा कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है। घरवाले तहरीर देते हैं तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed