सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only the meritorious are the creators of the future: Dr. Rajeshwar Singh

मेधावी ही भविष्य के निर्माता : डॉ. राजेश्वर सिंह

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Only the meritorious are the creators of the future: Dr. Rajeshwar Singh
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मेधावी विद्यार्थी ही विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के भविष्य के निर्माता हैं। केंद्र एवं राज्य बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों को मुख्यमंत्री का सम्मानित करना केवल शैक्षणिक उपलब्धि का नहीं, बल्कि परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है।
Trending Videos

डॉ. सिंह ने बताया कि आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से संचालित गांव की शान, मेधावियों का सम्मान अभियान के तहत सरोजनीनगर में विगत 169 सप्ताह से निरंतर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। प्रत्येक सप्ताह आयोजित कार्यक्रम में गांव के दो-दो मेधावी बालक व बालिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप साइकिल दी जाती है। इसके अतिरिक्त 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल तथा 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप एवं टैबलेट देकर सम्मानित किया जाता है। अब तक लगभग 2,000 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें 1800 से अधिक विद्यार्थियों को साइकिल, लैपटॉप एवं टैबलेट वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में लखनऊ बन रहा निवेश का नया केंद्र
विधायक ने कहा कि कभी अपनी विरासत, संस्कृति और तहजीब के लिए पहचाना जाने वाला लखनऊ आज भारत के सबसे तेजी से उभरते आर्थिक एवं इंफ्रास्ट्रक्चर केंद्रों में शामिल हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व, बेहतर कानून-व्यवस्था, मजबूत शासन व्यवस्था और निवेशक-हितैषी नीतियों के कारण लखनऊ अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। वित्तीय वर्ष 2021 से 2026 के बीच लखनऊ की अर्थव्यवस्था 58,762 करोड़ से बढ़कर लगभग 2.29 लाख करोड़ तक पहुंच गई है, जिससे लखनऊ आज भारत की 12वीं सबसे बड़ी शहरी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 12 वर्षों में म्यूचुअल फंड निवेश में लगभग 10 गुना वृद्धि बढ़ती आर्थिक क्षमता और निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। परिवर्तन का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र सरोजनीनगर बनकर उभर रहा है। वृंदावन योजना में विकसित होने जा रहे आधुनिक बस टर्मिनल एवं बिजनेस सेंटर के लिए पांच कंपनियां सामने आ चुकी हैं। एआई सिटी और आधुनिक कंवेंशन सेंटर जैसी परियोजनाएं सरोजनीनगर को उत्तर भारत के सबसे प्रमुख व्यावसायिक केंद्र और तकनीकी क्षेत्र में स्थापित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed