सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Owaisi and rss wants to upset UP.

'प्रदेश का माहौल बिगाड़ना है संघ व ओवैसी का मकसद'

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Mar 2016 03:18 AM IST
विज्ञापन
Owaisi and rss wants to upset UP.
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI Grab
विज्ञापन

सपा प्रवक्ता व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने आरएसएस और ओवैसी पर निशाना साधा है। कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सूबे के शांत माहौल को बिगाड़ने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।



एक ओर भाजपा व आरएसएस हैं तो दूसरी तरफ इन्हीं के समर्थक संगठन। वे हिंदू-मुसलिम राजनीति के अलमबरदार बनकर आपसी सद्भाव को बिगाड़ना चाहते हैं।

चौधरी ने ओवैसी का नाम लिए बिना कहा कि इनका मुख्य उद्देश्य संप्रदाय विशेष को बरगलाकर प्रदेश में सांप्रदायिक उन्माद को हवा देना है।

दंगा भड़काने वालों के लिए कोई जगह नहीं

Owaisi and rss wants to upset UP.
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी - फोटो : amar ujala

इसीलिए सरकार ने इनकी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाकर यह संदेश दिया है कि प्रदेश में दंगा भड़काने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा कि सपा सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लंबे समय से संघर्ष करती आई है। मुलायम सिंह यादव ने सामाजिक तानाबाना तोड़ने वालों के सामने कभी हार नही मानी।

सपा सरकार की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से चिढ़े हुए विपक्षी दल अनर्गल बयान दे रहे हैं और निराधार आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed