सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi to do agressive campaign in uttar pradesh.

यूपी चुनाव से पहले पूरे प्रदेश को मथेंगे पीएम मोदी, हर हफ्ते सभा

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 Nov 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to do agressive campaign in uttar pradesh.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के हर हिस्से को मथेंगे। 20 नवंबर को आगरा में सभा कर चुकेमोदी 18 दिसंबर तक प्रदेश में चार और सभाओं को संबोधित करेंगे।

Trending Videos


यानी औसतन हर हफ्ते एक सभा। कुशीनगर में उनकी सभा 27 नवंबर को है। इसके बाद मुरादाबाद, बहराइच व कानपुर में सभाएं होंगी।

यूपी से भाजपा और उसके सहयोगी दल के 73 सांसद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। रक्षा मंत्री मनोहर परिकर भी यूपी से ही राज्यसभा सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कई मंत्री और भाजपा की टीम में राष्ट्रीय स्तर के ओहदेहार भी यूपी से हैं। भाजपा के लिए यहां का विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है।

शायद इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी में अपने दौरे बढ़ा दिए हैं। उन्होंने लखनऊ में दशहरा मनाया, गाजीपुर में रैली की।

ये है पूरा शेड्यूल

PM Modi to do agressive campaign in uttar pradesh.

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री 3 दिसंबर को मुरादाबाद, 11 को बहराइच और 18 दिसंबर को कानपुर में सभाओं को संबोधित करेंगे।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह 9 दिसंबर को फतेहपुर और 20 दिसंबर को हरदोई में रैलियों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 16 दिसंबर को एटा, 17 को शाहजहांपुर में और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 20 दिसंबर को अंबेडकर नगर में सभा को संबोधित करेंगे।

164 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरीं परिवर्तन यात्राएं
दीक्षित ने बताया चारों परिवर्तन यात्राओं ने अब तक 24 जिलों के 164 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 7169 किमी दूरी तय की है।

इस दौरान परिवर्तन यात्राएं जनसभाओं, स्वागत एवं नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से 35 से 40 लाख लोगों से जुड़ चुकी हैं। 133 से अधिक वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व कर चुके हैं। परिवर्तन यात्राएं प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों  में 17 हजार किलोमीटर मार्ग तय करेगी।

लखनऊ रैली टली, जनवरी में होने की संभावना

PM Modi to do agressive campaign in uttar pradesh.

राजधानी लखनऊ में 24 दिसंबर को होने वाली परिवर्तन महारैली स्थगित कर दी गई है। पहले भाजपा की चारों परिवर्तन यात्राओं का समापन 24 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर लखनऊ में महारैली के साथ होना था।

इसमें पीएम मोदी को भी आना था। इस कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया गया है। अब प्रधानमंत्री की सभा तीन या चार जनवरी को हो सकती है।

परिवर्तन यात्रा का ‘लोगो’ व गीत रिलीज
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. महेंद्र सिंह, हृदय नारायण दीक्षित और प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में परिवर्तन यात्रा का लोगो जारी किया। उन्होंने परिवर्तन यात्रा के गीत ‘चल-चल कमल के साथ चल’ और ‘परिवर्तन-परिवर्तन’ को भी लॉन्च किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed