सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   project worth twenty five thousand crore to be declared by up government on up diwas

यूपी दिवस पर 25 हजार करोड़ की परियोजनाओं का होगा शिलान्यास-लोकार्पण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 17 Jan 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
project worth twenty five thousand crore to be declared by up government on up diwas
सीएम योगी व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी दिवस पर करीब 25 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। ये परियोजनाएं 44 विभिन्न विभागों की हैं। राजधानी के अवध शिल्प ग्राम में शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ 24 जनवरी को होगा जो 26 जनवरी तक चलेगा। 


मुख्य सचिव राजीव कुमार ने शास्त्री भवन में हुई तैयारी बैठक में बताया कि हर जिले में प्रभारी मंत्री 25 जनवरी को परियोजनाओं से संबंधित शिलापट लगाएंगे। कार्यक्रम में 11 हजार 506 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और 12 हजार 950 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक हिस्सा लेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में सम्मानित होने वालों की सूची शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं। 25 जनवरी को किसानों को सीएम सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


किसानों के लिए ‘बाजार मूल्य की खोज’ वेबसाइट का शुभारंभ भी होगा। इसी दिन  चकबंदी विभाग की वेबसाइट और चकबंदी वादों के कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली को भी लॉन्च किया जाएगा। 26 जनवरी को समापन कार्यक्रम में 33 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। साथ ही राज्य निर्यात, उद्यमी व हस्तशिल्प पुरस्कारों को वितरित कराने के साथ ही यूपी की महान विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed