सफर करने वालों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, ये स्पेशल ट्रेनें पहुचाएंगी राहत, देखें शिड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की छुट्टियों में पैसेंजरों को राहत दिलाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे चंडीगढ़ व मुंबई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 05101 छपरा-दिल्ली स्पेशल 23 व 30 जून को शाम चार बजे छपरा से चलकर लखनऊ के रास्ते दोपहर 12:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में एसी व स्लीपर बोगियों होंगी।
गाड़ी संख्या 05102 स्पेशल 24 जून व एक जुलाई को दिल्ली से दोपहर दो बजे चलकर लखनऊ के रास्ते अगली सुबह 10:55 पर छपरा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04924 स्पेशल 20 एवं 27 जून को चंडीगढ़ से रात सवा ग्यारह बजे चलकर लखनऊ के रास्ते शाम साढ़े पांच बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी।
वहीं 04923 स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से रात 10:10 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 2:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन 21 व 28 जून को चलेगी। ऐसे ही 02009 स्पेशल गाड़ी सुबह 5:10 बजे मुंबई से चलकर लखनऊ के रास्ते दोपहर 12:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 21, 28 जून व पांच जुलाई को चलेगी।
ट्रेन संख्या 09013 स्पेशल मुंबई से शाम 7:35 बजे चलकर अगली रात 8:40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। गाड़ी 20 एवं 27 जून को चलेगी। 09014 स्पेशल लखनऊ जंक्शन से 21 एवं 28 जून को रात 10:35 बजे चलकर अगली रात 11 बजे मुंबई पहुंचेगी।