{"_id":"6a1df559ddc28f51da07f819","slug":"swindled-43-lakhs-rupees-by-luring-victims-with-promises-of-300-percent-returns-lucknow-news-c-13-lko1070-1763672-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 300 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर 43 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 300 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर 43 लाख रुपये ठगे
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने आईपीओ में 300 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर अलीगंज की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी अभिषेक भारती से 43 लाख रुपये ठग लिए। अभिषेक ने जालसाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अभिषेक के मुताबिक 25 मार्च को उन्हें बी7 इंवेस्टमेंट स्ट्रेटजी डिस्कशन और एआई वर्मा इंवेस्टमेंट क्लब इंटर्नशिप टीम नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप एडमिन जयेश वर्मा निवेश और आईपीओ से मोटा मुनाफा कमाने के दावे करता था। भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने उनसे फॉलोन ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराया और गोल्डलाइन-पी आईपीओ में निवेश करने के लिए कहा। झांसे में आकर उन्होंने 43 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में ऐप में करीब 1.24 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया गया। रकम निकालने की कोशिश पर ठगों ने 15 प्रतिशत पर्सनल इनकम टैक्स जमा करने के लिए कहा। शक होने पर पड़ताल की तो व्हाट्सएप ग्रुप और मोबाइल नंबर फर्जी निकले। इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos