सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The girl gave her life by jumping from a multi-storey building, the name of the doctor was written on her hand

Sultanpur News : निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से कूदकर युवती ने दी जान, दूसरे हाथ पर लिखा था चिकित्सक का नाम

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
सार

युवती ने अपने हाथ की हथेली पर फोन नंबर के साथ ही लिखा था..पापा मां सभी मुझे माफ कर देना। दूसरे हाथ की हथेली पर जिला अस्पताल शाहगंज डॉ. अमित सिंह का नाम लिखा था। पुलिस की सूचना से शिवराम सिंह हिल गए। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे तो सामने बेटी प्रियंका का मृत शरीर पड़ा था।

The girl gave her life by jumping from a multi-storey building, the name of the doctor was written on her hand
हाथ पर लिखा चिकित्सक रिश्तेदार का नाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुल्तानपुर शहर के पुलिस लाइन में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से रविवार दोपहर एक युवती ने छलांग लगा दी। गंभीर हालत में पुलिस कर्मी युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता के अनुसार बेटी अवसाद में चल रहा थी। कोतवाली नगर क्षेत्र के विवेक नगर निवासी शिवराम सिंह की पुत्री प्रियंका सिंह (25) सुबह घर से अपनी बहन की बेटी के लिए कॉपी खरीदने निकली थी। इसके बाद वह काफी देर तक घर नहीं लौटी। दोपहर पुलिस ने सूचना दी कि एक युवती पुलिस लाइन के निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से कूद गई है, जिसे लेकर अस्पताल आए हैं।

Trending Videos

पापा-मां सभी मुझे माफ कर देना

The girl gave her life by jumping from a multi-storey building, the name of the doctor was written on her hand
हाथ पर लिखा मोबाइल नंबर - फोटो : अमर उजाला

युवती ने अपने हाथ की हथेली पर फोन नंबर के साथ ही लिखा था..पापा मां सभी मुझे माफ कर देना। दूसरे हाथ की हथेली पर जिला अस्पताल शाहगंज डॉ. अमित सिंह का नाम लिखा था। पुलिस की सूचना से शिवराम सिंह हिल गए। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे तो सामने बेटी प्रियंका का मृत शरीर पड़ा था। शिवराम सिंह ने बताया कि बेटी कुछ परेशान चल रही थी। एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि युवती ने हथेली पर फोन नंबर और रिश्तेदार चिकित्सक का नाम लिखा था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृत युवती के पिता ने बताया कि बेटी अवसाद में चल रही थी। उसका उपचार भी चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह घर में बनाई पूड़ी व छोला

The girl gave her life by jumping from a multi-storey building, the name of the doctor was written on her hand
इस इमारत से कूदकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विवेक नगर निवासी शिवराम सिंह ने बताया कि वे कभी पूड़ी और छोला नहीं खाते। रविवार की सुबह बेटी प्रियंका ने हंसी खुशी पूड़ी व छोला बनाकर खुद खिलाया। यह कहने के साथ ही वे दहाड़ें मारकर रोने लगे। शिवराम सिंह के परिवार में पत्नी के साथ ही इकलौता बेटा और दो बेटियां थीं। इनमें प्रियंका छोटी थी। बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है। वह ससुराल में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed