{"_id":"5d3543dd8ebc3e6cdf2c8d0d","slug":"thunder-kills-35-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में मौसम बना कहर, बिजली गिरने से अब तक 35 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में मौसम बना कहर, बिजली गिरने से अब तक 35 लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद रविवार को कई स्थानों पर बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से 35 लोगों की जान चली गई। दो दर्जन से अधिक लोग झुलस भी गए हैं।
मृतकों में कानपुर व फतेहपुर में 7-7, जालौन व झांसी में 4-4, हमीरपुर व गाजीपुर में 3-3, रायबरेली व बलिया में 2-2, चित्रकूट, कानपुर देहात व बांदा के 1-1 लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं सरकार की तरफ से प्रदेश में सिर्फ 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन हादसों पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राहत राशि तत्काल उपलब्ध कराने और घायलों के इलाज की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने आगाह किया है कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।