सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tough rules for madarsas

मदरसों के फर्जीवाड़े पर सरकार का कड़ा रूख

शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Jun 2014 02:50 AM IST
विज्ञापन
tough rules for madarsas
विज्ञापन

मदरसों का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। जल्द ही सरकार मदरसों का पूरा विवरण ऑनलाइन करने जा रही है। इसके लिए फिलहाल एक सॉफ्टवेयर तैयार करवाया जा रहा है।



इसमें एक क्लिक के जरिये मदरसों की जन्म कुंडली देखी जा सकेगी। इससे फर्जी व कागजों में चल रहे मदरसों को चिह्नित करने में आसानी हो जाएगी।

दरअसल, मदरसों में आए दिन फर्जीवाड़ा सामने आता है। पिछले साल ही प्रदेश में 118 फर्जी मदरसे पकड़े गए थे। यह मदरसे केवल कागजों पर चलकर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों ही एक बुजुर्ग मदरसा संचालक को उन्हीं के अपने साथियों ने मृत दिखाकर उनके मदरसे में नई प्रबंध समिति गठित कर ली।

यह मदरसा भी सरकार से अनुदान लेने जा रहा था। इसी बीच बुजुर्ग संचालक प्रकट हो गए। उन्होंने अपने जीवित होने का प्रमाण भी दिया।

इन्हीं सब को रोकने के लिए सरकार अब एक और कदम उठाने जा रही है। इसके तहत मदरसों का पूरा विवरण ऑनलाइन किया जाएगा।

मदरसा कहां संचालित है, इसे मान्यता है या नहीं, मान्यता है तो कब मिली है, इसके प्रबंध तंत्र में कौन-कौन व्यक्ति हैं आदि विभिन्न जानकारी विभाग की वेबसाइट पर सार्वजनिक होगी।
विज्ञापन
Trending Videos


मदरसों का विवरण ऑनलाइन होने से सभी को यह आसानी हो जाएगी कि उनके क्षेत्र में कुल कितने मदरसे चल रहे हैं, इसकी जानकारी उन्हें मिल जाएगी। साथ ही इन मदरसों का भौतिक सत्यापन भी आसान हो जाएगा।

अक्सर होता यह है कि कागजों में तो मदरसा चल रहा होता है लेकिन मौके पर वहां कोई दुकान या अन्य प्रतिष्ठान होती है। इससे यदि मदरसे गड़बड़ी करते हैं तो उनकी शिकायत सीधे की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed