बदला शहर का ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं मोहर्रम पर शुक्रवार को शिया समुदाय द्वारा नाजिम साहिब इमामबाड़ा से नक्खास, टुड़ियागंज, लाल माधव तिराहा, मिल एरिया, विक्रम कॉटन मिल राजाजीपुरम होते हुए करबला तालकटोरा तक जुलूस निकाला जाएगा।
इस दौरान यातायात में परिवर्तन किया गया है। यह व्यवस्था कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।
इसके अलावा, महानगर स्थित करबला में ताजिया जुलूस के दौरान सुबह छह बजे से ही रूट में बदलाव कर दिया गया है। तेलीबाग बाजार के करबला पर दोपहर एक बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक डायवर्जन लागू किया जाएगा।
इधर से न जाएं
•कमला नेहरू क्रॉसिंग से पाटा नाला चौकी की ओर
•यहियागंज से नक्खास तिराहा होते हुए विक्टोरिया स्ट्रीट और टूड़ियागंज।
•ऐशबाग से लाल माधव तिराहा होकर टुड़ियागंज और मिल एरिया बुलाकी अड्डा।
•आलमबाग, लंगड़ा फाटक से जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग और रंजीत सिंह बिल्डिंग।
•राजाजीपुरम से मीना बेकरी होकर मिल एरिया तिराहा और बुलाकी अड्डा।
•तेजीखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग से करबला राजाजीपुरम।