सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up block pramukh chunav 349 block chiefs elected unopposed elections will be held in 476 panchayats

UP Block Pramukh Chunav: 349 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित, 476 पंचायतों में मतदान आज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Jul 2021 07:15 AM IST
विज्ञापन
सार

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि नामांकन वापसी के बाद 349 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 1,174 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।

up block pramukh chunav 349 block chiefs elected unopposed elections will be held in 476 panchayats
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश की 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान होगा। शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन 349 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। राज्य निर्वाचन आयोग ने  शनिवार को होने वाले मतदान के  दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Trending Videos


825 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कुल 1778 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 68 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए। शुक्रवार तक 289 क्षेत्र पंचायतों में एक-एक उम्मीदवार ने ही नामांकन दाखिल किया था। शनिवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन दोपहर 3 बजे तक कुल 187 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि नामांकन वापसी के बाद 349 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 1,174 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। शनिवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन

भाजपा के 334 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित

क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने भारी बढ़त बना ली है। भाजपा के 334 प्रत्याशी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। पार्टी ने शनिवार को होने वाले चुनाव में प्रदेश की 825 में से 650 से अधिक क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष निर्वाचित कराने की तैयारी की है।

825 क्षेत्र पंचायत में हो रहे चुनाव में से भाजपा ने करीब 795 क्षेत्र पंचायतों में अधिकृत उम्मीदवार घोषित किए हैं। वहीं करीब 30 क्षेत्र पंचायतों में उम्मीदवारी को लेकर पार्टी के सांसद-विधायक या जिलाध्यक्ष-विधायक के बीच विवाद होने के कारण वहां पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। 795 क्षेत्र पंचायतों में से 334 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

भाजपा ने शनिवार को 476 क्षेत्र पंचायतों में होने वाले चुनाव में से करीब 325 से अधिक जगह जीत के लिए मशक्कत शुरू की है। सरकार के मंत्री, पार्टी के विधायक और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां-जहां चुनाव होना है वहां पार्टी के जिम्मेदार लोगों ने प्रतिद्वंद्वी खेमे के क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संपर्क कर उनका समर्थन जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed