सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Bomb threat on flight from Ahmedabad to Delhi via Lucknow; alert at Lucknow airport; passengers deplaned.

UP: लखनऊ-दिल्ली इंडिगो उड़ान में टॉयलेट पेपर पर मिली बम की धमकी, यात्रियों में फैली दहशत; जानें पूरा सच

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 12 Jun 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार

अहमदाबाद से दिल्ली होते हुए लखनऊ पहुंची एक उड़ान में बम होने की सूचना मिलने पर एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा बल विमान की जांच में जुटे हैं। फिलहाल खतरे की पुष्टि नहीं हुई है।

UP: Bomb threat on flight from Ahmedabad to Delhi via Lucknow; alert at Lucknow airport; passengers deplaned.
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ से शुक्रवार सुबह दिल्ली जाने वाली उड़ान में अचानक बम विस्फोट की धमकी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन सुरक्षा एजेंसियों को बुलाकर जांच हड़ताल की गई।  इसके बाद पता चला कि किसी शरारती तत्व द्वारा फर्जी करतूत की गई है।





एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह 10:45 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इण्डिगो की उड़ान (6ई2111) टेक ऑफ करने को तैयार थी। विमान में 180 यात्री बैठ चुके थे। तभी विमान के टॉयलेट में किसी यात्री को टिशू पेपर पर विमान में बम विस्फोट होना लिखा मिला। इसकी जानकारी विमान के पायलट को हुई तो उसने आनन फानन इसकी सूचना एटीसी को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन

यात्रियों में फैली दहशत 

विमान में सवार यात्रियों को पता चला तो वह दहशत में आ गए। एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी। आनन फानन बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, मेडिकल टीम और फायर टीम सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों को बुला लिया गया। 



इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने गहनता से जांच पड़ताल की। काफी देर तक चली जांच पड़ताल के बाद भी कुछ नहीं मिला।बाद में पता चला कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा फर्जी करतूत की गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच पड़ताल के बाद यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की साथ ली। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि अब यह विमान जल्द ही यहां से रवाना होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed