सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CBSE's on-screen marking system challenged in High Court, decision likely on May 29

यूपी: सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली को हाईकोर्ट में दी गई चुनौती, 29 मई को हो सकता है फैसला

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 May 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार

CBSE on-screen marking: सीबीएसई की ऑनस्क्रीन मार्किंग प्रणाली को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। इसको लेकर लखनऊ हाईकोर्ट में 29 मई को सुनवाई होनी है। 

UP: CBSE's on-screen marking system challenged in High Court, decision likely on May 29
हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ। 
विज्ञापन

विस्तार

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑनस्क्रीन मार्किंग प्रणाली को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए यह नई प्रणाली लागू की गई है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल इस जनहित याचिका पर 29 मई को सुनवाई होगी।

Trending Videos


लखनऊ के अधिवक्ता ने याचिका में केंद्र सरकार, सीबीएसई, परीक्षा नियंत्रक और राज्य सरकार को पक्षकार बनाया है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को जल्दबाजी में लागू करने से देशभर के लाखों छात्रों के मूल्यांकन में प्रणालीगत संस्थागत विफलता हुई है। याचिका में मांग की है कि ओएसएम प्रणाली को अमल में लाने की जांच करने और मूल्यांकन की खामियों की पहचान करने के लिए एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति बनाई जाए। याचिका में यह भी मांग की गई है कि प्रभावित छात्रों की कॉपियों का प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं से निशुल्क पुनर्मूल्यांकन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है ऑनस्क्रीन प्रणाली
यह एक डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली है। इसमें छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करके कंप्यूटर स्क्रीन पर डिजिटल रूप से जांचा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed