यूपी: अमेठी से सपा विधायक महाराजी प्रजापति के घर पर दबंगों का हमला, लाठी-डंडों से की घर वालों की पिटाई
Maharaji Prajapati: मंगलवार देर शाम अमेठी से सपा विधायक महाराजी प्रजापति के घर पर अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। महाराजी प्रजापति पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर देर शाम करीब 8:30 बजे दो दर्जन से अधिक दबंगों ने धावा बोल दिया। दो स्कॉर्पियो और अन्य गाड़ियों से पहुंचे लाठी-डंडों से लैस इन बदमाशों ने घर में मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर उन्होंने कथित तौर पर विधायक की भी पिटाई कर दी और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी (कमेंट) को लेकर हुआ है। घटना में शामिल सभी आरोपी समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।
पुलिस जांच में जुटी, समर्थकों में भारी आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। दूसरी ओर, इस हमले के बाद विधायक समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश है और बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास पर एकत्र हो गए हैं।
मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार, अखिलेश यादव से कार्रवाई की मांग
विधायक के बेटे अनुराग प्रजापति ने इस मामले में अमेठी कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने शेर बहादुर यादव, बृजेश यादव, जय सिंह प्रताप, बलराम यादव, अनुराग यादव, मनु पाल, विपिन यादव, राजेश यादव और शुभम यादव के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। अनुराग प्रजापति ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव से आरोपियों को तुरंत पार्टी से निष्कासित करने और उन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
सपा विधायक महाराजी देवी के आवास पर हंगामा, नौ नामजद
अमेठी में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के बाद सपा विधायक महाराजी देवी के आवास पर मंगलवार रात हंगामा हो गया। कई वाहनों से पहुंचे लोगों पर गालीगलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने विधायक के बेटे अनुराग प्रजापति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर रातभर आरोपियों की तलाश में दबिश दी। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अमेठी कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी स्थित विधायक आवास पर रात करीब आठ बजे दो स्कॉर्पियो और कई मोटरसाइकिलों से सवार होकर पहुंचे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि घर के बाहर मौजूद लोगों के साथ अभद्रता की गई। विरोध करने पर विधायक के भतीजे और घर में काम करने वाले लोगों की पिटाई कर दी गई। परिवार को जान से मारने की धमकी देने के बाद आरोपी वहां से चले गए।
घटना की जानकारी मिलने पर विधायक के बेटे अनुराग प्रजापति समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर अमेठी कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद विधायक समर्थकों में नाराजगी दिखी और देर रात तक आवास पर लोगों की भीड़ लगी रही।