सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Police recruitment exam features questions ranging from AI to GST; most candidates found the paper easy.

UP : पुलिस भर्ती परीक्षा में एआई से जीएसटी तक के सवाल, अधिकांश अभ्यर्थियों ने पेपर को बताया सरल

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 09 Jun 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार

अभ्यर्थियों के अनुसार अधिकांश प्रश्न सामान्य स्तर के थे, लेकिन करंट अफेयर्स और गणित के कुछ सवालों ने उन्हें उलझाया। एआई आधारित भाषा मॉडल से जुड़े प्रश्न में अनुवाद और नए टेक्स्ट की गुणवत्ता से संबंधित सवाल पूछे गए।

UP: Police recruitment exam features questions ranging from AI to GST; most candidates found the paper easy.
भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में 55 केंद्रों पर आयोजित हो रही यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में मंगलवार को भी परीक्षा केंद्रों पर सख्ती देखने को मिली। परीक्षार्थियों की गहन तलाशी के बाद ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई। वाहनों की चाबी जमा कराने से लेकर महिला अभ्यर्थियों की चोटी भी खुलवाई गई।



दूसरे दिन आयोजित परीक्षा में एआई आधारित भाषा मॉडल, जीएसटी और अर्थव्यवस्था से जुड़े सवालों ने अभ्यर्थियों का ध्यान खींचा। वहीं भारत में स्मार्ट फोन के बढ़ते प्रभाव के बीच सेलुलर फोन की साल-दर-साल घटती बिक्री से जुड़ा सवाल भी पूछा गया। इसमें वर्ष 2019 से 2024 तक के बिक्री आंकड़े शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तीन तलाक व एसिड पीड़िताओं के आंसू पोछेगी योगी सरकार, घर और इलाज की उठाएगी जिम्मेदारी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- राम से द्रोह करने वालों को धरती पर जगह नहीं, भारत एक देश है धर्मशाला न समझें


अभ्यर्थियों के अनुसार अधिकांश प्रश्न सामान्य स्तर के थे, लेकिन करंट अफेयर्स और गणित के कुछ सवालों ने उन्हें उलझाया। अभ्यर्थियों ने बताया कि एआई आधारित भाषा मॉडल से जुड़े प्रश्न में अनुवाद और नए टेक्स्ट की गुणवत्ता से संबंधित सवाल पूछे गए। दूसरे दिन परीक्षा के लिए 45,312 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें पहली पाली में 22,696 परीक्षार्थी शामिल हुए।

एक पंखे के सहारे हुई परीक्षा
मेंहदीगंज स्थित योगेश्वर ऋषिकुल इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी सुमित पाल व प्रवीण कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान उनके कक्ष में केवल एक पंखा चल रहा था, जबकि दूसरा खराब था। ऐसे में उन्हें पसीना पोछते हुए परीक्षा देनी पड़ी। निशातगंज इंटर कॉलेज में अभ्यर्थियों ने पीने के पानी की समस्या बताई।

अभ्यर्थियों ने कही ये बातें
आशीष यादव ने बताया कि करंट अफेयर्स के दो सवाल और गणित के तीन सवाल कठिन थे। इन सवालों को लेकर अभ्यर्थी परेशान भी हुए। बाकी पेपर सरल था।

रवि यादव के अनुसार पेपर सरल आया है। जो पढ़ा था उसी से जुड़े सवाल भी पूछे गए। कुछ सवाल अलग थे, जिनको हल करने में समय लगा। उत्कर्ष ने बताया कि जीएसटी व अर्थव्यवस्था से जुड़े सवाल भी पूछे गए थे। जिसने पढ़ा नहीं होगा उसे समस्या हुई होगी, बाकी पेपर सरल था। अंशुमान के मुताबिक, एआई और सेलुलर फोन से जुड़े सवाल भी पूछे गए थे। कुछ सवाल कठिन थे, बाकी पेपर बेहतर हुआ है, बस शांति से परीक्षा निपट जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed