सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sensational incident in the capital; CRPF constable abducts two youths in a government Bolero and snatches

UP: राजधानी में सनसनीखेज वारदात, CRPF के सिपाही ने दो युवकों का सरकारी बोलेरो में किया अपहरण; छीने पांच लाख

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 13 Jun 2026 07:22 AM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में निवेश के नाम पर बुलाकर दो लोगों के कथित अपहरण और पांच लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वारदात में एक केंद्रीय सुरक्षा बल का जवान और उसके साथी शामिल थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।

UP: Sensational incident in the capital; CRPF constable abducts two youths in a government Bolero and snatches
सीआरपीएफ, CRPF - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पीजीआई के तेलीबाग स्थित वृंदावन कॉलोनी निवासी दिवाकर सिंह और उनके साथी अनूप शुक्ला को एक कंपनी में निवेश के बहाने चिनहट इलाके में बुलाकर बोलेरो और कार सवार सीआरपीएफ में तैनात एक सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनका अपहरण कर लिया। 



आरोप है कि असलहे के बल पर उनसे पांच लाख रुपये लूट लिए गए। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की गई और कुछ दूर ले जाकर उन्हें गाड़ी से उतारकर आरोपी फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात में एक आरोपी के लखनऊ पुलिस का सिपाही होने की बात भी सामने आई है। वारदात में पुलिस की गाड़ी के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है। चिनहट पुलिस एफआईआर दर्ज कर कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से उन्नाव के एबी नगर निवासी प्रभाकर सिंह ने बताया कि उनके भाई दिवाकर सिंह खेती करते हैं, जबकि उनके दोस्त अनूप शुक्ला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। कुछ समय पहले अनूप की जान-पहचान आरोपी जयप्रकाश यादव से हुई थी, जो सीआरपीएफ कैंप बिजनौर में रहता है।
विज्ञापन


जयप्रकाश यादव और उसके कुछ साथियों ने अनूप व दिवाकर को एक कंपनी में निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया था। जयप्रकाश से बातचीत के बाद दोनों निवेश के लिए तैयार हो गए। जयप्रकाश ने 10 जून की दोपहर दोनों को रुपये लेकर चिनहट के कमता स्थित ग्लोबन इन नामक होटल के पास बुलाया।

 

दो गाड़ियों से आए आरोपी, पांच लाख रुपये लूटे

दिवाकर सिंह और अनूप शुक्ला आरोपियों द्वारा बताई गई जगह पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस की सरकारी नंबर प्लेट लगी एक बोलेरो और एक बिना नंबर की कार से जयप्रकाश व उसके कुछ साथी वहां पहुंच गए। 

आरोप है कि उन्होंने दिवाकर और अनूप को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। दोनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर असलहा तान दिया और मारपीट की। इसके बाद उनसे पांच लाख रुपये लूट लिए और कुछ दूरी पर गाड़ी से उतारकर फरार हो गए।

 

कुछ संदिग्ध पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी

आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद दिवाकर सिंह और अनूप शुक्ला भागकर होटल के पास खड़ी अपनी गाड़ी तक पहुंचे। उन्होंने प्रभाकर सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

प्रभाकर सिंह की तहरीर पर जयप्रकाश यादव, उसके एक साथी आनंद दुबे और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ चिनहट थाने में अपहरण, डकैती समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

पीड़ित ने पुलिस की सरकारी गाड़ी का नंबर भी बताया

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि वारदात में पुलिस की सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने गाड़ी का नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। आरोप है कि एक आरोपी लखनऊ पुलिस में तैनात सिपाही भी है। 

इस मामले में एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुटे ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed