यूपी: भाजपा प्रदेश संगठन में बदलाव के संकेत, एक सप्ताह के बाद दिल्ली से लौटे अध्यक्ष; सीएम से की मुलाकात
UP BJP organisation: यूपी भाजपा के प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है। इस संबंध में दिल्ली में डेरा डाले हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ आते ही सीएम योगी से मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश संगठन की नई टीम को लेकर बीते एक सप्ताह तक दिल्ली में डेरा डाले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह लखनऊ लौट आए हैं। यहां आने के बाद दोनों नेताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मंत्रणा की। हालांकि इस मुलाकात के पीछे पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से संबंधित बताया जा रहा है। जबकि सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से लौटे दोनो नेताओं ने सीएम के साथ प्रदेश संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर शीर्ष स्तर पर हुई चर्चा और सूची में शामिल नामों पर चर्चा की है। सीएम से सहमति बनाने के बाद इस सूची को जारी किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश भाजपा संगठन की नई टीम में शामिल होने वाले चेहरों पर दिल्ली में कई दौर की बैठकें हुई है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन और गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और विनोद तावड़े के साथ चर्चा हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व ने प्रस्तावित सूची में शामिल कुछ नाम पर सहमत नहीं दी थी, जिसे बाद में संशोधित कर दिया गया है। अब सभी स्तर से सहमति हो चुकी है। इसी कड़ी में दोनों नेताओं ने सीएम से मुलाकात की है।
सहमति से नामों पर लग सकती है मुहर
सूत्रों के मुताबिक सीएम से हुई मुलाकात के दौरान पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेश संगठन की नई कार्यकारिणी में शामिल होने वाले चेहरों के नाम की सूची पर चर्चा करके सहमति बनाने की कोशिश की है। साथ ही सीएम को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से हुई चर्चा की भी जानकारी दी। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों और मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर चलने वाले अभियान को लेकर भी चर्चा हुई है। बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार और संगठन ने मिलकर इस अभियान के तहत जिलों से लेकर बूथ स्तर तक कई कार्यक्रमों को आयोजित करने का खाका तैयार किया है। इस अभियान के जरिए भाजपा जहां जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारियों से जनता को जोड़ेगी। वहीं, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती को भी परखेगी।