सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   voting for rajyasabha election in uttar pradesh.

यूपी में राज्यसभा की नौ सीटों पर भाजपा की जीत, बसपा को तगड़ा झटका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Mar 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
voting for rajyasabha election in uttar pradesh.
राज्यसभा के लिए प्रत्याशी अरुण जेटली, जीवीएल नरसिम्हाराव व अशोक वाजपेयी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने 10 में से नौ सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि बसपा को तगड़ा झटका लगा है। बसपा उम्मीदवार अपनी जीत के लिए जरूरी समर्थन नहीं जुटा सका। वहीं, समाजवादी पार्टी की तरफ से जया बच्चन जीत दर्ज करने में कामयाब रही हैं।



इन चुनाव में एक अतिरिक्त सीट पर जीत दर्ज करने से भाजपा यूपी में गोरखपुर व फूलपुर के उपचुनाव में हार का गम कुछ कम करने में सफल रही। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत में सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन चुनाव परिणाम में समाजवादी पार्टी का अवसरवादी चेहरा सामने आ गया है। सपा दूसरों से तो ले तो सकती है लेकिन दे नहीं सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भाजपा पर चुनाव में जीत हासिल करने के लिए धनबल और बाहुबल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए जमकर धांधली की। भाजपा की इन हरकतों से उनका दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


जीत से उत्साहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत के इस क्रम को जारी रखेगी।

भाजपा के ये उम्मीदावार जीते-
अरुण जेटली, डॉ. अनिल जैन, जीवीएल नरसिम्हा, विजय पाल तोमर, कांता कर्दम, सकलदीप राजभर, अशोक वाजपेयी और हरनाथ सिंह यादव व अनिल अग्रवाल।

सपा की विजयी उम्मीदवार-
जया बच्चन।

कुल 400 विधायकों ने वोट डाले

voting for rajyasabha election in uttar pradesh.
बायें से विजय पाल सिंह तोमर, हरनाथ सिंह यादव व कांता कर्दम। - फोटो : amar ujala

मतदान में शुक्रवार को जमकर क्रॉस वोटिंग हुई। कुल 400 विधायकों ने वोट डाले। इनमें से भाजपा और बसपा का एक-एक मत अवैध हो गया। सपा के नितिन अग्रवाल व बसपा के अनिल सिंह ने बगावत करके भाजपा के पक्ष में मतदान किया। सपा-बसपा ने दोनों के बैलेट पेपर अभिकर्ता को न दिखाने पर चुनाव आयोग से वोट खारिज करने की मांग की। इसके चलते दो घंटे तक वोटों की गिनती रुकी रही। जांच के बाद आरोप खारिज कर दिया गया, तभी फिर मतगणना शुरू हो सकी।

इन्होंने की क्रॉस वोटिंग-
- सपा के नितिन अग्रवाल और बसपा के अनिल सिंह ने पार्टी से बगावत करके भाजपा को मतदान किया।

- निर्दलीय अमनमणि त्रिपाठी व निषाद पार्टी के विजय कुमार मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशियों को वोट दिया।

- भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के एक विधायक ने बसपा के पक्ष में मतदान किया।

भाजपा के नवें प्रत्याशी थे अनिल अग्रवाल

voting for rajyasabha election in uttar pradesh.
अनिल अग्रवाल, सकल दीप राजभर व अनिल जैन।

भाजपा ने नवें प्रत्याशी के रूप में अनिल अग्रवाल को मैदान में उतारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed