सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Voting for the national president of Congress.

Congress President Poll: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में फर्जी मतदान के आरोप पर हंगामा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Oct 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी कांग्रेस के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान किया। वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में तो राहुल गांधी ने कर्नाटक में मतदान किया। चुनाव परिणाम की घोषणा 19 अक्तूबर को होगी।

Voting for the national president of Congress.
कांग्रेस मुख्यालय में वोट करने पहुंची आराधना मिश्रा मोना व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में फर्जी मतदान पर हंगामा हुआ। एक मतदाता ने शिकायत की कि उसका वोट कोई और डाल गया। उम्मीदवार शशि थरूर के समर्थकों ने भी इस पर विरोध जताया और मामला केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण तक पहुंचाया गया। हालांकि मामले की तहकीकात होती, इससे पहले ही शिकायतकर्ता वहां से एकाएक चला गया। चुनाव में कुल 1200 से अधिक प्रतिनिधियों ने मतदान किया।

Trending Videos


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को पूरे देश में मतदान हुआ। यूपी में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मतदान हुआ। इसके लिए छह बूथ बनाए गए थे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कमरा नंबर 54 में बने बूथ पर एक व्यक्ति वोट डालने आया तो उसे बताया गया कि उसका वोट पड़ चुका है। उसका नंबर वोटर लिस्ट के क्रमांक 927 पर दर्ज था। शशि थरूर के पोलिंग एजेंट ने तत्काल लिखित में यह शिकायत प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर को दी, जहां से मामला केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण को भी भेजा गया। हालांकि इस बारे में कांग्रेस नेताओं ने सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए 45 दिन तक चलेगा अभियान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- त्योहारों में न पड़े कोई खलल, माहौल खराब करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री व राजबब्बर, सांसद प्रमोद तिवारी, वीरेंद्र चौधरी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी व दीपक सिंह ने वोट डाले। चुनाव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण द्वारा नियुक्त पीआरओ रामेश्वर लाल डूडी की देखरेख में संपन्न हुआ। आंतरिक चुनाव पर कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि लोकतंत्र सिर्फ कांग्रेस पार्टी में ही है। भाजपा जैसी पार्टियां मात्र दो लोगों के साथ ही नागपुर से संचालित होती हैं। कब उनके यहां चुनाव की प्रक्रिया चलती है, आज तक कोई जान भी नहीं पाया। लोकतंत्र से भाजपा का कोई सरोकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed