{"_id":"6a1649749bfd2b800c0ae2db","slug":"sand-mafia-principal-constable-crushed-by-illegal-sand-filled-tractor-72-hours-crucial-balaghat-news-c-1-1-noi1218-4327679-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में रेत माफिया के हौसले बुलंद: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर से प्रधान आरक्षक को कुचला, हालत नाजुक; उपचार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में रेत माफिया के हौसले बुलंद: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर से प्रधान आरक्षक को कुचला, हालत नाजुक; उपचार जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: बालाघाट ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 08:03 AM IST
विज्ञापन
सार
बालाघाट में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर रेत माफिया ने हमला कर दिया। ट्रैक्टर चालक ने प्रधान आरक्षक को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
अस्पताल में जारी इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बालाघाट में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करना पुलिसकर्मियों के लिए जान जोखिम में डालने जैसा होता जा रहा है। मंगलवार देर शाम पलाकामथी इलाके में रेत माफिया ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। अवैध रेत परिवहन रोकने पहुंचे प्रधान आरक्षक राजेश्वर राहंगडाले को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। घटना में उनकी दो पसलियां टूट गईं और शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। घायल पुलिसकर्मी की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को पलाकामथी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक राजेश्वर राहंगडाले और आरक्षक सुनील विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने रेत से भरे ट्रैक्टरों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक को रोककर प्रधान आरक्षक उसका वीडियो बना रहे थे, तभी चालक ने अचानक ट्रैक्टर तेज गति से उनकी ओर बढ़ा दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रधान आरक्षक कुछ समझ पाते उससे पहले ट्रैक्टर उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल प्रधान आरक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उन्हें महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित यूनाइटेड अस्पताल रेफर कर दिया। समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए बालाघाट से गोंदिया तक विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। पूरे रास्ते पुलिस की निगरानी में एंबुलेंस को तेजी से रवाना किया गया। एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और उपचार की जानकारी ली।
सीएमएचओ डॉ. परेश उपलप ने बताया कि घायल प्रधान आरक्षक की दो पसलियां फ्रैक्चर हुई हैं। साथ ही अंदरूनी चोटें भी आई हैं। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन अगले 72 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: नौतपा में तप रहा मध्यप्रदेश, 16 शहरों में 44 पार पारा, अब 3 दिन बारिश-आंधी के आसार
आरोपी चालक गिरफ्तार, कई धाराओं में केस
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। लालबर्रा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध रेत उत्खनन, शासकीय कार्य में बाधा, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है।
रेत माफिया पर फिर उठे सवाल
घटना के बाद जिले में अवैध रेत कारोबार और माफियाओं के बढ़ते नेटवर्क को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद रेत माफिया बेखौफ होकर नदियों से अवैध उत्खनन कर रहे हैं। कार्रवाई करने पहुंचने वाली टीमों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध रेत कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस मामले में जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X