सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ratlam-land-acquisition-protest-stone-pelting-during-encroachment-removal-tear-gas-fired

MP: रतलाम में क्यों हुआ बवाल? गांव वालों ने पुलिस बल पर किया हमला, महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

रतलाम के ग्राम पलसोड़ी क्षेत्र में स्थित निवेश क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गए दल का ग्रामीणों ने विरोध किया और पथराव कर दिया। पथराव से एक महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को संभालने और ग्रामीणों को तीतर भीतर करने के लिए पुलिस ने आंसू छोड़कर हल्का बल प्रयोग किया। 

ratlam-land-acquisition-protest-stone-pelting-during-encroachment-removal-tear-gas-fired
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रतलाम के गांव पलसोड़ी, रामपुरिया और आसपास के पांच गांवों की करीब 1700 हेक्टेयर भूमि को निवेश क्षेत्र में प्रस्तावित किया गया है। यहां सड़क, पुलिया निर्माण सहित कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। परियोजना के दायरे में आने वाले मकानों और अन्य अतिक्रमणों को प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा है, जिसका ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस परियोजना से उनकी कृषि भूमि और आवासीय क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं तथा उन्हें विस्थापन का सामना करना पड़ेगा। करीब छह माह पहले बिबड़ोद क्षेत्र में मकान और ईंट भट्ठे हटाए गए थे, तब भी ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई
शुक्रवार को राजस्व विभाग और पुलिस का अमला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंचा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की गई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर विरोध करने लगे। अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें- Satna:  परसमनिया गढ़ी में किस बात को लेकर हुई फायरिंग? राजपरिवार की बहू योगिता सिंह घायल; रीवा में उपचार जारी

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अमले पर पथराव कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हालात बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण पाया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed